Apple Lockdown Mode: बड़े-बड़े खतरों से बचा सकता है iPhone का यह फीचर, ऐसे कर सकते हैं इनेबल

Apple Lockdown Mode: अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो ऐप्पल ने आपके लिए एक खास फीचर तैयार किया है, जो आपके डिवाइस को साइबर अटैक से बचाने में मदद कर सकता है.

how to enable Apple Lockdown Mode can withstand any spyware attack
Image Source: Social Media

Apple Lockdown Mode: अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो ऐप्पल ने आपके लिए एक खास फीचर तैयार किया है, जो आपके डिवाइस को साइबर अटैक से बचाने में मदद कर सकता है. यह फीचर है "लॉकडाउन मोड", जो खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जिनके डिवाइस पर साइबर हमलों का खतरा ज्यादा हो सकता है, जैसे कि जर्नलिस्ट्स, एक्टिविस्ट्स और सरकारी अधिकारी. ऐप्पल का दावा है कि लॉकडाउन मोड को इनेबल करने पर iPhone पर कोई स्पाईवेयर अटैक कामयाब नहीं हो पाया है. 2022 में पेश किया गया यह फीचर यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, तो आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है.

लॉकडाउन मोड कैसे काम करता है?

जब आप अपने iPhone में लॉकडाउन मोड इनेबल करते हैं, तो यह आपके डिवाइस की ऐप्स, सर्विसेज और नेटवर्क कनेक्शंस की कार्यक्षमता को सीमित कर देता है. इस मोड का मुख्य उद्देश्य यह है कि यह उन सभी रास्तों को बंद कर देता है, जिनसे स्पाईवेयर आपके डिवाइस पर इंस्टॉल हो सकते हैं. ऐप्पल के साथ-साथ, एमनेस्टी इंटरनेशनल के सिक्योरिटी लैब ने भी माना है कि लॉकडाउन मोड एक्टिव होने पर किसी भी साइबर अटैक को प्रभावी नहीं पाया गया है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आपका डिवाइस कभी हैक नहीं हो सकता, लेकिन ऐप्पल का कहना है कि यह मोड साइबर हमलों के लिए संभावित जोखिमों को कम कर देता है.

लॉकडाउन मोड के प्रभाव

लॉकडाउन मोड को इनेबल करने पर आपके iPhone पर कई फीचर्स और कनेक्शन रेस्ट्रिक्ट हो जाते हैं.

  • इमेज को छोड़कर, मैसेज में आने वाली अटैचमेंट्स ब्लॉक हो जाती हैं.
  • मैसेज में दिखने वाले लिंक प्रीव्यूज़ भी ब्लॉक हो जाते हैं.
  • अनजान नंबर से FaceTime कॉल्स नहीं आ सकतीं.
  • वेब ब्राउज़िंग पर कई रेस्ट्रिक्शंस लागू हो जाती हैं.
  • फोटो ऐप से शेयर्ड एल्बम हटा दिए जाते हैं.
  • डिवाइस लॉक होने पर, वायर्ड कनेक्शन भी ब्लॉक हो जाते हैं.
  • अनसेफ Wi-Fi कनेक्शन को भी ब्लॉक कर दिया जाता है.
  • कई नेटवर्क प्रोटोकॉल्स और सर्विसेज को रेस्ट्रिक्ट किया जाता है.

इन सारे बदलावों के बावजूद, लॉकडाउन मोड यूज़र्स को उनके डिवाइस को अधिक सुरक्षित बनाने का अवसर देता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके डिवाइस पर साइबर अटैक का खतरा अधिक होता है.

लॉकडाउन मोड कैसे एक्टिवेट करें?

लॉकडाउन मोड बाई डिफॉल्ट आपके iPhone में ऑफ होता है, लेकिन इसे कुछ आसान स्टेप्स में एक्टिवेट किया जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो साइबर अटैक के खतरे में रहते हैं, जैसे जर्नलिस्ट्स, एक्टिविस्ट्स और सरकारी अधिकारी. यदि आप इस फीचर को अपने iPhone में एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

  • सबसे पहले, अपने iPhone की सेटिंग ऐप खोलें और "Privacy & Security" सेक्शन में जाएं.
  • यहां स्क्रॉल करते हुए सबसे नीचे जाकर "Lockdown Mode" पर टैप करें.
  • फिर "Turn On" के ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब आपके सामने लॉकडाउन मोड से संबंधित रेस्ट्रिक्टेड फीचर्स की लिस्ट आ जाएगी. इसे ध्यान से रिव्यू करें.
  • "Turn On" पर टैप करें और फिर आपके iPhone को रिस्टार्ट कर लें.
  • रिस्टार्ट होते ही आपका iPhone लॉकडाउन मोड में चला जाएगा.

ये भी पढ़ें: पावरफुल प्रोसेसर, स्मार्ट फीचर्स... Samsung के तीन नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत