नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है. कुछ ही दिनों बाद साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उसके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें तो इनके लिए साल 2024 बहुत भाग्यशाली रहने वाला है. उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है. वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac Sign) के जातकों की अगले साल व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़ें का वार्षिक राशिफल (Vrishchik Yearly Rashifal 2024)...
कैसी रेहगी हेल्थ?
वृश्चिक राशि को साल 2024 में अपने सेहत का खास ख्याल रखना होगा. नए साल में वृश्चिक राशि वाले शनि की ढैय्या के प्रभाव में रहेंगे ऐसे में सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खान पान का ध्यान रखना होगा साथ ही पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. रक्त संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.
ये महीना रहेगा शुभ
हिंदू पंचांग के मुताबिक वृश्चिक राशि वालों के लिए साल की शुरुआत से सेहत खराब रहेगी. मई महीने के बाक इसमें सुधार होगा. जुलाई का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. आप फिट रहेंगे और काम में मन लगा रहेगा. धन की समस्या भी दूर होगी. अगस्त और अक्टूबर का समय मिलाजुला रहने वाला है.
कैसा रहेगा करियर?
वृश्चिक राशि वालों के करियर की बात करें तो साल की शुरुआत अच्छी रहेगी. नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता,और आर्थिक लाभ होगा. नयी परियोजना में आप आसानी से डील कर पाएंगे.
नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा. नई नौकरी मिल सकती है. उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा.
लव लाइफ और उपाय
साल की शुरुआत बहुत अनुकूल रहेगी. आप प्यार में निरंकुश सा महसूस करेंगे और कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे. आप अपने पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे. पति-पत्नी के बीच उतार-चढ़ाव आएंगे. लेकिन समय के साथ वो ठीक हो जाएगा. वृश्चिक राशि वाले गुरुवार के दिन व्रत जरूर रखें. पक्षियों को दाना जरूर दें. ऐसा करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिलेगा.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.