नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा ग्रह हैं. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. शनि देव अष्टम भाव में भ्रमण कर रहे हैं. जिससे शनि की ढैय्या चल रही है. जो आपको परेशान कर सकती है. कर्क राशि वालों (Cancer Zodiac Sign) की साल 2024 में व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी.ये जानने के लिए पढ़ें मिथुन राशि (Kark Rashifal 2024) वालों के लिए जनवरी से दिसंबर 2024 कैसा रहने वाला है?
जनवरी से दिसंबर 2024 का महीना कैसा रहेगा?
- जनवरी से लेकर मार्च के महीने में आपके अंदर क्रोध की अधिकता देखी जाएगी. किसी भूमी विवाद में फंस सकते हैं. धोखा मिल सकता है और दुर्घटना की संभावनाएं भी हैं. सेहत का ध्यान रखना होगा. सिर में और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है.
- मार्च और अप्रैल के महीने में शत्रुओं से बचकर रहना होगा. वाद-विवाद बढ़ेगा और सेहत को भी नुकसान पहुंचेगा. यात्रा पर कहीं बाहर जा सकते हैं. मई के महीने में बिजनेस पर समस्या आ सकती है. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी. लेकिन जून का महीना आते-आते चीजें स्थिर हो जाएंगी. कमाई के नए साधन बनेंगे.
- जुलाई और अगस्त का महीना सेहत के लिहाज से परेशानी भरा रहेगा. अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. जिसके कारण धन का अधिक खर्च होगा.
भाई-बहनों के पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. अगस्त के अंत में फिर से चीजें ठीक होने लगेंगी.
- सितंबर के शुरुआत में परेशानियां आएंगी, लेकिन बाद में चीजें ठीक हो जाएंगी. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. अक्टूबर में काम अधिकतर बिगड़ेंगे. नवंबर और दिसंबर का महीना मिश्रित फल लेकर आएगा. व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है. बिजनेस में वृद्धि होगी और गृहस्थी में परेशानियां खत्म होंगी.
स्वास्थ्य, करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन
साल 2024 कर्क राशि के लिए स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहना होगा. सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा. ये साल बिजनेस के मामले में सामान्य रहेगा. जॉब में अधिक लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याएं आती रहेंगी. वैवाहिक जीवन की बात करें तो कुछ परेशानी भरा रह सकता है. कुछ परेशानी भरा रह सकता है. कर्क राशि वालों के लिए उपाय ये रहेगा- ' शिव महिमा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं.'
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.