Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा रवि योग, शुभ मुहूर्त में इन चीजों का दान करने से चमकेगा भाग्य

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा रवि योग, शुभ मुहूर्त में इन चीजों का दान करने से चमकेगा भाग्य

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: मकर संक्रांति नए साल 2024 में 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाई जाएगी. मकर राशि में सूर्य के अगामन के समय को मकर सक्रांति (Makar Sankranti 2024) कहा गया है. इस राशि में सूर्य के आने से मलमास समाप्त हो जाता है और इस दिन से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. मकर संक्रांति पर सूर्य को अर्घ्य देकर परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. इस दिन किया गया दान महादान के समान होता है. चलिए जानते हैं इस दिन  सुख समृद्धि की प्राप्ति कैसे मिलती है?

मकर संक्रांति 2024 मुहूर्त (Makar Sankranti 2024 Muhurat)

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 06.41- शाम 06.22
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 06.41 - सुबह 08.38
सूर्योदय- सुबह 7:14, सूर्यास्त - शाम 5:57
चन्द्रोदय -  सुबह 10:16, चन्द्रास्त- रात 10:16 

 

रवि योग में मकर संक्रांति 2024 (Makar Sankranti Ravi Yog)

मकर संक्रांति पर इस बार रवि योग बन रहा है.  मंगल और बुध धनु राशि में रवि योग विराजमान होने से व्यक्ति राजनीति , लेखन और प्रकाशन में बढ़िया नाम कमाता है. ऐसा व्यक्ति तकनीक का भी अच्छा जानकार होता है. ऐसे में मकर संक्रांति पर स्नान-दान से इसका विशेष लाभ मिलेगा. रवि योग का शुभ महुर्त सुबह 07.15 से सुबह 08.07 तक है. इस योग में सूर्य पूजा करने से सौभाग्य, मान सम्मान में वृद्धि होती है.

मकर संक्रांति पर  इन चीजों का करें दान (Makar Sankranti 2024 Daan)

- इस दिन किया गया तिल का दान शनिदेव की कृपा दिला सकता है. 
- इस दिन घी का दान हर बीमारी से मुक्ति देता है.
- इस दिन गुड़ के साथ ही तिल, मुरमुरों से बने लड्डू का दान बहुत शुभ कहा जाता है.
- लड्डू का दान करने वाले को तरक्की और मान सम्मान मिलता है.
- इस दिन उड़द-चावल से बनी खिचड़ी का दान किया जाता है. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.