नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के स्वामी राजकुमार बुध होते है. बुध देव बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति और ज्ञान के कारक माने जाते हैं. मिथुन राशि वालों (Gemini Zodiac Sign) को साल 2024 में शनि देव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा. इस साल आपकी व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी. ये जानने के लिए पढ़ें मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2024) वालों के लिए जनवरी से दिसंबर 2024 कैसा रहने वाला है?
कैसे रहेंगे साल 2024 के 12 महीने?
- साल 2024 की शुरुआत कुछ कष्टकारी हो सकती है. जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखना होगा. हॉस्पिटल के चक्कर लगा सकते हैं.
- फरवरी के महीने स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रह सकता है. व्यर्थ में दूसरे के मुद्दों के चलते आपको नीचा दिखाने की कोशिश की जा सकती है.
- मार्च और अप्रैल के महीने में तनाव रहेगा और स्वास्थ्य दोबारा बिगाड़ सकता है. धन खर्च भी ज्यादा हो सकता है. मन को विचलित न होने दें और धैर्य से काम लें.
- मई के महीने में हालातो में कुछ सुधार आएगा. नौकरी में हुई हानी की क्षतिपूर्ति होगी. जून महीने में बिगड़े काम सुधरेंगे.
- जुलाई के महीने में अधिक मेहनत करनी होगी और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आर्थिक लाभ होगा. व्यस्तता अधिक होने की वजह से धन प्राप्ति के कुछ अवसर चूक सकते हैं.
- अगस्त का महीना धन प्राप्ति के लिए अच्छा रहेगा. लेकिन परेशानी अथवा मानसिक शांति की स्थिति बनेगी. क्रोध को कंट्रोल करना होगा.
- सितंबर और अक्टूबर के महीने में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. जीवनसाथी की तरफ से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
- नवंबर और दिसंबर का महीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रेहगा और पारिवारिक मनमुटाव भी रहेगा.
करियर और वैवाहिक जीवन
मिथुन राशि वालों के लिए व्यवसाय के मामले में साल 2024 मिलाजुला रहेगा. इसमें सामान्य उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. शिक्षा के मामले में परीक्षाओं में रुकावट हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवन समानता अच्छा रहेगा. जीवनसाथी की उन्नति होगी और धन लाभ होगा. आप लोगों को उपाय ये करना होगा- बुधवार के दिन किन्नरों को दान करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. प्रत्येक बुधवार को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.