नई दिल्ली, धर्म डेस्क: मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो जीवन में उत्साह का कारक होता है. ये लोग आकर्षक और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं. मेष राशि वालों (Aries Zodiac Sign)के लिए 2024 का साल कई नई शुरुआत लेकर आएगा. इस साल व्यवसाय में उन्नति अथवा प्रमोशन के योग बन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेष राशि वालों का 2024 (Mesh Rashifal 2024) करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है...
मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2024
- साल की शुरुआचत अच्छी रहेगी. आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छे परिणाम मिलेंगे. साथ ही तीर्थ स्थान पर यात्रा कर सकते हैं.
- फरवरी के महीने में बिजनेस और नौकरी में उन्नति होगी और प्रमोशन भी हो सकता है.
- अप्रैल और मई में के महीने में फालतू के झगड़ों में पड़ सकते हैं. इस चीज से दूर रहें नहीं तो पुलिस के मामलों में उलझ सकते हैं.
- इस दौरान पेट के रोग और हाई ब्लड प्रेशर से भी बचना होगा. संतान की ओर से चिंता भी मिल सकती है.
- अप्रैल में इनकम के साधन अच्छे रहेंगे लेकिन काफी संघर्ष करना हो. वाद-विवाद संभव हो सकता है.
- मई के समय में वाहन सावधानी से चलाएं. इस दौरान कई चीजें परेशान कर सकती हैं.
- जून और जुलाई का महीना धन लाभ के लिए काफी शुभ है. आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.
- अगस्त के महीने में भाई से मतभेद हो सकता है. मानसिक परेशानी भी रह सकती है. लोगों पर विश्वास जल्दी ना करें.
- सितंबर का महीना कार्यक्षेत्र में उन्नति लाएगा. कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा और परिवार का साथ मिलेगा.
- अक्टूबर का महीना कुछ विशेष अच्छा नहीं रहेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है.छाती के रोग से परेशान रहेंगे.
- नवम्बर और दिसंबर के महीने में धन अधिक खर्च होगा. ये महीना भागदौड़ वाला रहेगा और सेहत का ख्याल रखना होगा.
कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?
मेष राशि वालों के लिए साल 2024 वैवाहिक जीवन के लिए सही नहीं है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य खराब रह सकता है. इसलिए कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बिजनेस में उन्नति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी ये साल अच्छा रहेगा.
मेष राशि वालों के लिए उपाय
इस साल आपको शिव चालीसा का पाठ करना होगा साथ ही बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ ना कुछ दान करें. वहीं, मंगलवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.