Aaj Ka Rashifal, 23 January 2024: राशिफल के अनुसार, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण है. ये दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों (Daily Horoscope) को नए अवसर प्राप्त होंगे और किसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. पढ़ें मेष से मीन राशि तक, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है. आपको प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने के योग है. दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है. पढ़ाई कर रहे लोग अपना मन ना भटकाए. परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है.
2. वृषभ राशि (Tauras)
वृष राशि के लोगों का दिन मिला जुला रहने वाला है. आज इन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज प्रेम संबंधो में दरार आ सकती है. अपने काम को संभालकर करें. पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. सेहत का ख्याल रखें.
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा. प्रॉपर्टी की समस्या से निजात पा सकते है. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
4. कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों का दिन बिजनेस में बढ़िया रहने वाला है. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. बच्चों को लेकर लापरवाही ना करें, इससे बड़ा नुकसान हो सकता है. मौसम के बदलाव के कारण आप कमर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं.
5. सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के नौकरी कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा. किसी को उधार देने से पहले सोच-समझ लें. आज के दिन शेयर मार्केट में निवेश ना करें. दूध, दही, घी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए किसी बड़ी फर्म के साथ डील साइन हो सकती है.
6. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों का दिन सामान्य रहने वाला है. आज के दिन अचानक गुस्सा आने से बात बिगड़ सकती है. नौकरी में बदलाव न करें. साथ ही जरूरतमंद बच्चों की मदद करें. वाहन चलते समय बहुत अधिक सावधानी बरते अन्यथा, आपसे कोई दुर्घटना हो सकती हैं
7. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का दिन ठिक ठाक रहने वाला है. नौकरी कर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी काम में लापरवाही ना करें. अगर किसी से लंबे समय से उधार लिया है तो उसे चुकाने की कोशीश करें.
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन सफलता मिल सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा. अपने खर्चों पर रोक लगाएं. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं
9. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों का दिन मध्यम रहने वाला है. परिवार में किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपसी संबंधों में दरार ना आएं. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
10.मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का दिन मिला जुला रहने वाला है. ऑफिस में काम को लेकर मान-सम्मान मिलेगा. आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. आपको सर्दियों के कारण अपने हाथों में किसी प्रकार का कोई इंफेक्शन हो सकता है.
11. कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है. सड़क पर चलते हुए सावधान रहें. संतान की ओर से आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं. पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
12. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का आज दिन दांपत्य जीवन को सुखद बनाएगा. मकान खरीदना का लंबे समय से प्लान कर रहे हैं तो आज का दिन शुभ है. आज किसी से दोस्ती ना करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.