Asia Cup 2025: यूएई और पाकिस्तान की धुनाई के बाद अब किसकी बारी? जानें किससे होगा भारत का अगला मुकाबला

India vs Oman: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक जो दो मुकाबले खेले हैं, उनमें न सिर्फ जीत हासिल की है, बल्कि विरोधियों को पूरी तरह से पस्त भी किया है.

Asia Cup 2025 beating UAE and Pakistan Know who India will face next
Image Source: Social Media/X

India vs Oman: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक जो दो मुकाबले खेले हैं, उनमें न सिर्फ जीत हासिल की है, बल्कि विरोधियों को पूरी तरह से पस्त भी किया है. पहले यूएई और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज कर भारत ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

अब भारतीय टीम का ध्यान तीसरे लीग मैच की ओर है, जहां उसका सामना ओमान से 19 सितंबर को होना है. यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे होगा.

अब तक टीम इंडिया का प्रदर्शन

यूएई के खिलाफ धमाकेदार आगाज़

भारत ने यूएई को उनके न्यूनतम स्कोर 57 रनों पर रोकते हुए 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. गेंदबाजी में भारत की धार, और बल्लेबाजी में आक्रामकता ने दर्शाया कि टीम इस बार ट्रॉफी के लिए कितनी गंभीर है.

पाकिस्तान पर भी कड़ा प्रहार

दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर न सिर्फ एक भावनात्मक जीत हासिल की, बल्कि अपने दबदबे का भी परिचय दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए, जिसे भारत ने सिर्फ 15.5 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है.

भारत बनाम ओमान, अब अगली चुनौती

हालांकि भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है, लेकिन ओमान के खिलाफ होने वाला मैच भी टीम के लिए कम अहम नहीं होगा. यह मुकाबला भारत को अपनी बेंच स्ट्रेंथ आज़माने, नेट रन रेट मजबूत करने और सुपर-4 से पहले संतुलन बनाए रखने का अच्छा मौका देगा.

मैच की अहम जानकारियाँ

  • तारीख: शुक्रवार, 19 सितंबर 2025
  • मैदान: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
  • समय: शाम 8 बजे (IST), टॉस – 7:30 बजे
  • फॉर्मेट: टी20 (एशिया कप 2025 – लीग स्टेज)

यह भी पढ़ें- इजरायल के खिलाफ 57 मुस्लिम देश! इस्लामिक राष्ट्रों ने बुलाई आपात बैठक, क्या मध्य-पूर्व में बढ़ेगा तनाव?