ताश के पत्तों की तरह ढह गई AAP, भड़के पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल, जानें क्या दिया रिएक्शन

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से मतभेद के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. चड्ढा ने शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ यह घोषणा की.

arvind kejriwal reaction on raghav chadha and other aam aadmi party mp resignation
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से मतभेद के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. चड्ढा ने शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ यह घोषणा की कि वे अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं. 

इसके अलावा, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी पार्टी को छोड़ रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का." 

कौन कौन बीजेपी में होंगे शामिल?

  • राघव चड्ढा
  • अशोक मित्तल
  • स्वाति मालीवाल
  • हरभजन सिंह
  • संदीप पाठक
  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • राजेंद्र गुप्ता

"मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं"

राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता में कहा, "आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा. मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा. अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था. उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था."

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले AAP के साथ बड़ा खेल, राघव चड्ढा के अलावा ये 6 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल