Arjun Bijlani की वाइफ का क्या है नाम? इन सीरीयल्स में कर चुकी हैं काम

Arjun Bijlani Wife Name: जहां एक ओर साल 2026 के आगमन पर टीवी और फिल्मी दुनिया जश्न में डूबी हुई है, वहीं मशहूर टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी के घर मातम पसरा हुआ है.

Arjun Bijlani Wife Name father passed away on new year
Image Source: Social Media

Arjun Bijlani Wife Name: जहां एक ओर साल 2026 के आगमन पर टीवी और फिल्मी दुनिया जश्न में डूबी हुई है, वहीं मशहूर टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी के घर मातम पसरा हुआ है. नए साल के पहले ही दिन एक्टर के ससुर और उनकी पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद यह दुखद खबर सामने आई. इस कठिन समय में अर्जुन और नेहा का परिवार गहरे सदमे में है.

इस बीच लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है. आइए, जानते हैं उनके बारे में विस्तार से.

कौन हैं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे अर्जुन बिजलानी की जीवनसाथी का नाम नेहा स्वामी है. वह न सिर्फ एक्टर की पत्नी हैं, बल्कि खुद भी कभी ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा रह चुकी हैं. नेहा अपनी सादगी और लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं.

मॉडलिंग और अभिनय से जुड़ा रहा सफर

नेहा स्वामी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा. वह स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘काली – एक पुनर अवतार’ में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उनका रिश्ता इंडस्ट्री से पहले से जुड़ा रहा है, क्योंकि वह मशहूर एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर की भतीजी हैं, जिन्हें दूरदर्शन के चर्चित शो ‘यात्रा’ के लिए जाना जाता है.हालांकि शादी के बाद नेहा ने एक्टिंग से दूरी बना ली और फिलहाल वह अपने परिवार और बेटे की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं.

कहां की रहने वाली हैं नेहा स्वामी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा स्वामी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का नाम राकेश चंद्र स्वामी था, जिनका हाल ही में निधन हुआ, जबकि उनकी मां का नाम तनुजा स्वामी है.

अर्जुन और नेहा की शादी और परिवार

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने साल 2013 में शादी की थी. शादी के दो साल बाद, 2015 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अयान है. अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे और परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलकियां शेयर करते रहते हैं.

पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

अर्जुन और नेहा की पहली मुलाकात टीवी शो ‘मिले जब हम तुम’ की एक पार्टी में हुई थी. दोनों की पहचान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदली. अर्जुन ने नेहा को प्रपोज किया और करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया.नए साल की शुरुआत में आई यह दुखद खबर अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है. फैंस और सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और संवेदनाएं भेज रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने फिर शुरू की नई लव स्टोरी, BF के साथ शेयर की रोमैंटिक तस्वीरें