Apple की बहुप्रतीक्षित iPhone 17 Series आखिरकार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इस सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल पेश किए हैं—iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max. हालांकि फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ये डिवाइसेज़ ग्लोबली एक जैसे लगते हैं, लेकिन भारत में लॉन्च हुए वेरिएंट्स में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा अंतर बैटरी कैपेसिटी का है.
एक ताज़ा रिपोर्ट में सामने आया है कि Apple, Samsung जैसी कंपनियां अलग-अलग बाजारों के हिसाब से फोन के हार्डवेयर में मामूली बदलाव करती हैं, और इसका असर भारत में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और Pro Max पर साफ दिख रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Pro (अमेरिकी मॉडल) – 4,300mAh बैटरी, iPhone 17 Pro (भारतीय मॉडल) – 4,000mAh बैटरी वहीं, iPhone 17 Pro Max (अमेरिका) – 5,100mAh, iPhone 17 Pro Max (भारत और अन्य बाजारों में) – 4,900mAh.
बैटरी परफॉर्मेंस के लिहाज से भी फर्क देखने को मिलता है:
अमेरिकी मॉडल में 33 घंटे की बैटरी लाइफ, जबकि भारतीय वेरिएंट में 31 घंटे की बैटरी लाइफ बताई जा रही है. वीडियो स्ट्रीमिंग में भी 2 घंटे तक का अंतर देखने को मिलेगा.
कीमतों में भारी अंतर
डिजाइन और डिस्प्ले में हुआ बदलाव
iPhone 17 Pro सीरीज़ में इस बार टाइटैनियम के बजाय एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है. दोनों मॉडल्स में OLED पैनल है:
कैमरा सेटअप:
यह सीरीज Apple के नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 पर चलती है, जिसमें Apple Intelligence जैसे AI फीचर्स शामिल हैं. ये फोन परफॉर्मेंस और इंटरफ़ेस दोनों में कई बदलाव लेकर आते हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और बेहतर होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: AI के दौर में Microsoft के भविष्य पर सत्या नडेला की चिंता, कहा - “जो कंपनियां नहीं बदलीं, वो इतिहास बन गईं”