iPhone 19 क्यों लॉन्च नहीं करेगी Apple? सामने आ गई वजह, 2027 में 20वीं सालगिरह पर मिलेगा बड़ा गिफ्ट

ऐप्पल इस समय iPhone को लेकर बदलाव के दौर से गुजर रही है. iPhone 17 सीरीज में प्रो मॉडल्स में लंबे समय के बाद नया डिजाइन देखने को मिला और साथ ही अब तक का सबसे पतला मॉडल iPhone Air भी लॉन्च किया गया.

Apple May Skip iPhone 19 Launch iPhone 20 Series in 2027
Image Source: Social Media

ऐप्पल इस समय iPhone को लेकर बदलाव के दौर से गुजर रही है. iPhone 17 सीरीज में प्रो मॉडल्स में लंबे समय के बाद नया डिजाइन देखने को मिला और साथ ही अब तक का सबसे पतला मॉडल iPhone Air भी लॉन्च किया गया. अब खबरें हैं कि 2026 में आने वाली iPhone 18 सीरीज के बाद कंपनी iPhone 19 को पूरी तरह स्किप कर iPhone 20 सीरीज उतारेगी.

iPhone 19 क्यों नहीं आएगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 में iPhone लॉन्चिंग को 20 साल पूरे हो जाएंगे, और इसी खास मौके पर Apple iPhone 19 को छोड़कर सीधे iPhone 20 सीरीज उतारेगी. iPhone 20 को खास बनाने के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है. इस बार फुल डिस्प्ले फोन लॉन्च होगा, जिसमें कोई डायनामिक आईलैंड या नॉच नहीं होगा. फ्रंट से देखने पर यह Apple Watch जैसा सिंगल ग्लास पीस नजर आएगा, और प्रो मॉडल्स पूरी तरह से बेजल-लेस होंगे.

पहले भी कर चुकी है ऐप्पल ऐसा

Apple के लिए यह कोई नई रणनीति नहीं है. 2017 में iPhone की लॉन्चिंग के 10 साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने iPhone 9 सीरीज को स्किप कर दिया था. iPhone 8 के बाद सीधे iPhone 10 सीरीज लॉन्च की गई थी. इसी तरह iPhone 19 को छोड़कर iPhone 20 लॉन्च करना Apple का स्टाइल और ट्रेडिशन दोनों है.

iPhone 20 सीरीज से क्या उम्मीदें हैं?

iPhone 20 प्रो और अन्य मॉडल्स में यूजर्स को फुल स्क्रीन डिज़ाइन, बेज़ल-लेस डिस्प्ले और नए कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. साथ ही iPhone Air जैसी स्लिम डिवाइस भी टेक लवर्स को आकर्षित करेगी. ये बदलाव Apple के डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड को और भी ऊंचा करेंगे.

ये भी पढ़ें: Google के AI ऐप से बचेंगी लाखों जिंदगियां, जानिए कैसे प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाएगी यह टेक्नोलॉजी?