MacBook Neo: ऐप्पल ने आखिरकार अपने सबसे किफायती लैपटॉप MacBook Neo को लॉन्च कर दिया है. टेक मार्केट में लंबे समय से इसके इंतजार के बाद, इसे खासतौर पर विंडोज लैपटॉप्स को टक्कर देने के उद्देश्य से पेश किया गया है.
कंपनी ने इसे सस्ता रखने के लिए iPhone प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिससे यह हल्का, तेज और पोर्टेबल बन गया है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
MacBook Neo का फ्रेम एल्यूमिनियम का है और यह चार आकर्षक कलर विकल्पों में उपलब्ध है – ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस. इसका वजन लगभग 1.2 किलो है, जो इसे ट्रैवल और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहद सुविधाजनक बनाता है.
डिवाइस में 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो 500 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसके अलावा, स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी है, जिससे धूप या रौशनी में भी साफ और स्पष्ट व्यू मिलता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस लैपटॉप में iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिपसेट लगा है, जिसमें 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन शामिल हैं. कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेसर Intel Core Ultra 5 वाले कई लैपटॉप की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक फास्ट परफॉर्मेंस प्रदान करता है. MacBook Neo में फैनलेस आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है, जिससे यह बिलकुल साइलेंट तरीके से चलता है.
इसके अलावा, यह Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आता है और macOS Tahoe पर रन करता है. macOS Tahoe में सफारी, फोटोज़, मैसेजेज़, फेसटाइम जैसी कई बिल्ट-इन ऐप्स मिलती हैं. स्टोरेज और रैम के विकल्प के तौर पर 8GB RAM और 256GB बेस स्टोरेज दिया गया है, जो रोजमर्रा के कार्यों और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है.
कैमरा, बैटरी और इनपुट विकल्प
MacBook Neo में 1080p FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डुअल साइड स्पीकर दिए गए हैं, जो स्पेशियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं. इनपुट के लिए इसमें Apple Magic Keyboard, बड़ा मल्टीटच ट्रैकपैड और Touch ID शामिल हैं. बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह लगभग 16 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है.
कीमत और उपलब्धता
MacBook Neo के लिए प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो गए हैं. इसे 11 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये रखी गई है. कुल मिलाकर, MacBook Neo उन यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो हल्का, तेज और सस्ता मैकबुक चाहते हैं. यह डिजाइन, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी के लिहाज से खासा संतुलित दिखता है और विंडोज लैपटॉप्स को टक्कर देने में सक्षम है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों को हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये पेंशन, क्या है नियम और कैसे करें आवेदन?