पीएम मोदी के नाम एक और वैश्विक उपलब्धि, स्वीडन ने शाही अवॉर्ड से किया सम्मानित; अब तक मिल चुके हैं 31 सम्मान

PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा भारत के लिए एक खास और गौरवपूर्ण पल लेकर आई. Sweden सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया है.

Another global honor in PM Modi name Sweden honored with royal award
Image Source: Social Media

PM Modi Sweden Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा भारत के लिए एक खास और गौरवपूर्ण पल लेकर आई. Sweden सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया है. यह सम्मान किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है.

पीएम मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वीडन से मिला यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी का 31वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान बन गया है. इससे पहले भी दुनिया के कई देशों और वैश्विक संस्थाओं ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए हैं. अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, सऊदी अरब, मिस्र और भूटान जैसे कई देशों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया है.

भारत-स्वीडन रिश्तों को मिली मजबूती

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते रिश्तों का संकेत है. दोनों देश व्यापार, नई तकनीक, ग्रीन एनर्जी, नवाचार और निवेश जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं. स्वीडन ने यह सम्मान देकर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का भी सम्मान किया है.

स्वीडन यात्रा के दौरान कई अहम मुलाकातें

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन के शाही परिवार और कई बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात की. इस दौरान निवेश और व्यापार को लेकर भी कई अहम चर्चाएं हुईं. बताया जा रहा है कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच तकनीक, पर्यावरण और उद्योग के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

दुनिया में बढ़ रही भारत की पहचान

प्रधानमंत्री मोदी को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान को भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान और मजबूत कूटनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. स्वीडन का यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत स्थिति को और ज्यादा मजबूती देने वाला माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार ऑटो बना हादसे का शिकार, दंपती समेत 4 की गई जान