अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, महेश बाबू से CM विजय तक पहुंचे दिग्गज

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी का जश्न अब चेन्नई पहुंच गया है. ग्रीस में निजी समारोह में शादी करने के करीब दस दिन बाद शुक्रवार शाम को कपल ने चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा. आईटीसी ग्रैंड चोल में आयोजित इस समारोह में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला.

anirudh-ravichander-kavya-maran-wedding-reception-chennai
Image Source: Social Media

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी का जश्न अब चेन्नई पहुंच गया है. ग्रीस में निजी समारोह में शादी करने के करीब दस दिन बाद शुक्रवार शाम को कपल ने चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा. आईटीसी ग्रैंड चोल में आयोजित इस समारोह में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला.

रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अभिनेता महेश बाबू के अलावा पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन, डेनियल विटोरी और केन विलियमसन भी चेन्नई पहुंचे. इन क्रिकेटरों की मौजूदगी खास रही, क्योंकि तीनों का सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ाव रहा है. काव्या मारन आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी हैं. समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के पहुंचने की भी चर्चा थी. बाद में उनके रिसेप्शन में शामिल होने का वीडियो भी सामने आया.

परिवार के साथ पोज देते दिखे अनिरुद्ध और काव्या

रिसेप्शन से कपल की एक आधिकारिक तस्वीर भी सामने आई है. इसमें अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर और पिता रवि राघवेंद्र दिखाई दे रहे हैं. वहीं काव्या के पिता कलानिधि मारन और मां कावेरी मारन भी उनके साथ खड़े हैं.

 

अनिरुद्ध का रॉयल लुक, लाल आउटफिट में दिखीं काव्या

रिसेप्शन के लिए अनिरुद्ध ने गहरे रंग की भारी कढ़ाई वाली शेरवानी जैकेट पहनी. इस पर बारीक पैटर्न और चमकदार डिटेलिंग नजर आई. उन्होंने इसे काले ट्राउजर के साथ पेयर किया. सलीके से सेट किए गए बाल और दाढ़ी उनके पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच दे रहे थे. वहीं काव्या मारन लाल रंग के एम्बेलिश्ड आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने हाई-नेक और फुल-स्लीव्स वाला क्रॉप टॉप या ब्लाउज पहना था, जिसके साथ मैचिंग फ्लोर-लेंथ स्कर्ट थी. मिनिमल एक्सेसरीज और खुले बालों में उनका लुक बेहद एलिगेंट दिखाई दिया.

महेश बाबू और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने बढ़ाई रौनक

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया. महेश बाबू के साथ डेल स्टेन, डेनियल विटोरी और केन विलियमसन जैसे नाम भी इस जश्न का हिस्सा बने. वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद समारोह की चर्चा और बढ़ गई.

यह भी पढ़ें: 'ईथा' से क्लैश पर सलमान को हुआ अफसोस, बोले- पहले पता होता तो तारीख बदल देता