अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में धोनी-साक्षी की एंट्री, अजित कुमार को गले लगाते दिखे रजनीकांत

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन इन दिनों चर्चा में है. चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में 21 नवंबर को शुरू हुआ जश्न 22 नवंबर को भी जारी रहा. रिसेप्शन के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे.

anirudh-kavya-wedding-reception-dhoni-ajith-kumar-rajinikanth
Image Source: Social Media

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन इन दिनों चर्चा में है. चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में 21 नवंबर को शुरू हुआ जश्न 22 नवंबर को भी जारी रहा. रिसेप्शन के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे. वहीं, SRH के कोच मुथैया मुरलीधरन और मशहूर अभिनेता अजित कुमार ने भी इस खास मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

धोनी-साक्षी की जोड़ी ने खींचा ध्यान

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे. दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचा. रिसेप्शन से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में धोनी-साक्षी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है. नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए पहुंचे इस कपल को देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए.

मुरलीधरन भी पत्नी के साथ पहुंचे

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच और श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन भी अपनी पत्नी के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंने अनिरुद्ध और काव्या को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. क्रिकेट जगत से जुड़े कई नामों की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया.

रजनीकांत ने किया मेहमानों का स्वागत

इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी खास भूमिका निभाते नजर आए. अनिरुद्ध के फूफा रजनीकांत ने रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. सामने आई एक तस्वीर में वह अभिनेता अजित कुमार को गले लगाते दिखाई दिए. अजित कुमार की मौजूदगी ने भी इस समारोह को सुर्खियों में ला दिया.

इससे पहले रिसेप्शन के पहले दिन रजनीकांत और कमल हासन की मुलाकात की तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं. दोनों दिग्गज कलाकारों का एक साथ नजर आना फैंस के लिए खास पल बन गया.

केन विलियमसन और कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं

रिसेप्शन में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन भी नजर आए. वह काव्या मारन के साथ हंसते हुए बातचीत करते दिखाई दिए. इसके अलावा समारोह में कमल हासन, भुवनेश्वर कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला. नवविवाहित जोड़े को बधाई देने और शुभकामनाएं देने के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

यह भी पढ़ें: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, महेश बाबू से CM विजय तक पहुंचे दिग्गज