तलविंदर और दिशा पाटनी कर रहे डेट? हाथों में हाथ डालें एयरपोर्ट पर हुईं सपॉट; देखें VIDEO

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक नई लव स्टोरी को लेकर जबरदस्त चर्चा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या एक्ट्रेस दिशा पटानी की जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो चुकी है.

Disha Patani Holding hands with talwiinder dating rumors spread
Image Source: Social Media

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक नई लव स्टोरी को लेकर जबरदस्त चर्चा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या एक्ट्रेस दिशा पटानी की जिंदगी में किसी खास की एंट्री हो चुकी है. सवाल यही है कि क्या दिशा मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwiinder) को डेट कर रही हैं? हालांकि दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हालिया घटनाओं ने अफवाहों को और हवा दे दी है.


दरअसल, दिशा पटानी हाल ही में राजस्थान के उदयपुर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी करीबी दोस्त कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में शिरकत की. नूपुर की शादी सिंगर स्टेबिन बेन से हुई, जिसमें पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से रस्में निभाई गईं. यह ग्रैंड वेडिंग सोशल मीडिया पर छाई रही और इसी दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

हाथों में हाथ, कैमरे में कैद पल

वायरल वीडियो में दिशा पटानी और तलविंदर एक साथ नजर आए. दोनों मौनी रॉय के पति और बिजनेसमैन सूरज नांबियार से बातचीत करते दिखे. सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान दिशा और तलविंदर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे. इसके बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जब वे मुंबई लौट रहे थे. यही वो पल थे, जिनके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं.

तलविंदर का रहस्यमयी अंदाज़

तलविंदर आमतौर पर पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मास्क पहने नजर आते हैं और अपनी पहचान को लो-प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं. एयरपोर्ट पर भी उन्होंने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन सिक्योरिटी चेक के दौरान उनका चेहरा थोड़ा नजर आया. इससे पहले दिशा को गोवा में भी एक मिस्ट्री मैन के साथ कार में देखा गया था, जो उन्हें कंधे से थामे हुए था. उस वक्त भी कयास लगाए गए थे कि वह शख्स तलविंदर हो सकते हैं.

सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार

दिशा और तलविंदर ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दिशा की पिछली रिलेशनशिप की बात करें तो वह लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ी रहीं. दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था, हालांकि 2022 के आसपास उनके अलग होने की खबरें आईं.

ब्रेकअप के बाद भी रिश्तों में गर्मजोशी

टाइगर से अलग होने के बावजूद दिशा आज भी उनके परिवार के करीब मानी जाती हैं. वह अक्सर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करती नजर आती हैं, जिससे यह साफ है कि रिश्तों में अब भी सम्मान बना हुआ है.

वर्क फ्रंट पर दिशा पटानी

काम की बात करें तो दिशा पटानी को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ में देखा गया था, जो एक बड़े बजट की एक्शन-फैंटेसी फिल्म थी और जिसे डायरेक्टर शिवा ने बनाया था. हाल के दिनों में वह स्क्रीन से थोड़ी दूर जरूर रही हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही वह नए प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करने वाली हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दिशा पटानी और तलविंदर अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ते हैं या फिर फैंस को यूं ही कयास लगाते रहने देते हैं.

यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' अब OTT पर करेगी धमाका, कब और कहां होगी रिलीज? जानें पूरी डिटेल