चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, होटल बेचना; लालू यादव ने बहुत कुछ किया है, बिहार में Oppostion पर गृह मंत्री का वार

बिहार चुनाव का पहला फेज जारी है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के बेतिया में पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साध.  अमित शाह बोले आज बिहार का पहले चरण का मतदान हो रहा है.

Amit Shah take a jibe in bihar attacked on rjd
Image Source: Social Media

बिहार चुनाव का पहला फेज जारी है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के बेतिया में पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साध.  अमित शाह बोले आज बिहार का पहले चरण का मतदान हो रहा है, दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा. मैं पूरे बिहार में घूमता-घूमता रामनगर आया हूं. 14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना होगी और 11 बजते-बजते लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में सरकार बनाने वाली है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण में गत चुनाव में 9 में से 8 सीटें मिली थी.लेकिन मैं इस बार आपसे कहता हूं कि आप लोग इस बार ये 9 की 9 सीटें एनडीए की झोली में डाल दो. उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया है.  सीतामढ़ी में भी सीता माता के मंदिर के लिए भूमिपूजन हो गया है और अब दो ही साल में साढ़े 800 करोड़ से सीता माता का भव्य मंदिर बनने जा रहा है.

घुसपैठियों को निकालना चाहिए या नहीं?

गृहमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि आप लोग बताओ बिहार की मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए?अभी अभी राहुल बाबा 'घुसपैठिया बचाओ' यात्रा लेकर निकले थे. उनका कहना है कि घुसपैठिए को मतदाता सूची में रहने दीजिए.जबकि ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी मांगते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं. मैं आज रामनगर की भूमि से कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप जितनी यात्रा निकालनी हो निकाल लो, जितनी प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी हो कर लो... भाजपा देशभर से और बिहार से एक-एक घुसपैठिए को निकालने का काम करेगी.

पीएम मोदी ने कसा तंज 

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी विपक्ष को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे.लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं.आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है. फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार.

यह भी पढ़ें: ‘बिहार कह रहा है फिर एक बार NDA सरकार’, अररिया की रैली में बोले पीएम नरेंद्र मोदी