Amit Shah Maharashtra Visit : महाराष्ट्र को PM Narendra Modi ने दिया करोड़ों का तोहफा

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे के दौरान नागपुर, नांदेड़ एवं मुंबई में सभाएं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके कुछ माह बाद होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों में जीत का मंत्र देंगे। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र भाजपा की करारी पराजय के बाद जब पहली बार अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर आए, तो उन्होंने हतोत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मुंह लटकाकर मत बैठिए। काम पर लगिए। हम विधानसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं।