जनवरी 2026 से लागू होगा 8वां वेतन आयोग? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और कितना मिलेगा एरियर

8th Pay Commission Government Employees: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आने वाले साल बड़े बदलावों का संकेत दे रहे हैं. 7वें वेतन आयोग का 10 वर्षीय कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही अब नजरें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर टिक गई हैं.

8th Pay Commission Government Employees how much arrears will employees get
Image Source: Social Media

8th Pay Commission Government Employees: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आने वाले साल बड़े बदलावों का संकेत दे रहे हैं. 7वें वेतन आयोग का 10 वर्षीय कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है और इसके साथ ही अब नजरें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर टिक गई हैं. कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दो सवालों को लेकर है नई सिफारिशें आखिर कब लागू होंगी और इससे वेतन में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी मिलने और न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में आयोग का काम शुरू हो जाने के बाद वेतन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर और संभावित एरियर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत यही हैं कि अमल में देरी के साथ-साथ कर्मचारियों को मोटा बकाया मिलने की संभावना भी बन सकती है.

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया कहां तक पहुंची?

7वें वेतन आयोग की मियाद खत्म होने से पहले सरकार ने 8वें वेतन आयोग को अधिसूचित कर दिया है और इसके कार्यक्षेत्र को भी स्पष्ट कर दिया गया है. आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए लगभग 18 महीने का समय दिया गया है.बीते अनुभवों को देखें तो रिपोर्ट आने के बाद सरकार को सिफारिशों की समीक्षा और मंजूरी देने में आमतौर पर 3 से 6 महीने लगते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकती हैं.

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

बाजार विशेषज्ञों और वित्तीय संस्थानों के आकलन के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन में करीब 30 से 34 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है.इस बढ़ोतरी की रीढ़ होगा फिटमेंट फैक्टर, जिसके 1.83 से 2.46 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है. कई रिपोर्ट्स में इसका औसत 2.28 के आसपास बताया गया है. इसके अलावा, नया वेतन ढांचा लागू होने से पहले महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में समाहित किए जाने की भी उम्मीद है.

न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारी को कितना फायदा?

अगर लेवल-1 के किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये मानी जाए, तो डीए और अन्य भत्तों के साथ उसकी मौजूदा ग्रॉस सैलरी करीब 35,000 रुपये होती है.संभावित 34 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद यह ग्रॉस सैलरी बढ़कर लगभग 46,900 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है. यानी हर महीने करीब 11,900 रुपये का अतिरिक्त लाभ.

देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर?

अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2028 में लागू होता है, लेकिन इसे जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है, तो कर्मचारियों को 24 महीनों का एरियर मिलेगा.

  • मासिक बढ़ोतरी: लगभग 11,900 रुपये
  • अवधि: 24 महीने
  • कुल एरियर: करीब 2.85 लाख रुपये इस तरह न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारी को ही लगभग 2.8 से 3 लाख रुपये तक का बकाया मिल सकता है. उच्च वेतन स्तर वाले कर्मचारियों के लिए यह रकम और भी ज्यादा होगी.

सिर्फ वेतन ही नहीं, और भी बदलाव संभव

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें केवल बेसिक सैलरी तक सीमित नहीं रहेंगी. इसके दायरे में कई अहम पहलू शामिल हैं, जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस, पेंशन और महंगाई राहत का नया ढांचा, ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट बेनिफिट्स, वेतन समानता और इंसेंटिव सिस्टम. इन सभी पहलुओं पर अंतिम फैसला आयोग की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

यह भी पढ़ें: 'आतंकी' बनकर आतंकियों का किया खात्मा...क्या धुरंधर के हमजा का मेजर मोहित शर्मा से है कनेक्शन?