Amit Shah Speech: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा दौरे के दौरान गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर्स अवार्ड से सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना उनके लिए भी गौरव की बात है. उन्होंने पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके योगदान की सराहना की.
अमित शाह ने कहा कि गोवा पुलिस का करीब आठ दशकों का गौरवशाली इतिहास रहा है. पुलिस के पेशेवर उत्कृष्टता, साहस, अनुशासन और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान दिया गया है. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस अब देशभर की पुलिस बलों की कतार में एक विशेष सम्मान के साथ खड़ी है. गृह मंत्री ने कहा कि गोवा छोटा होने के बावजूद देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है. गोवा पुलिस के सामने सुरक्षित शहर, सुरक्षित समुदाय और सुरक्षित समुद्री सीमाओं को सुनिश्चित करने की तीन बड़ी जिम्मेदारियां हैं.
ये भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ले गई, 5 बड़े अफसरों की नौकरी! CM Rekha Gupta का बड़ा एक्शन