अमेरिका के मिनेसोटा में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े नेताओं की हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. मिली जानकारी के अनुसार, मिनेसोटा के डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन हॉफमैन और डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि मेलिसा हॉर्टमैन को उनके घर में एक व्यक्ति ने गोली मार दी. हैरानी की बात यह है कि हमलावर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उनके घर में दाखिल हुआ था.
गवर्नर ने बताया ‘राजनीतिक साजिश’
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने इस हमले की पुष्टि करते हुए इसे एक राजनीतिक रूप से प्रेरित हत्या करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस हमले से डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य नेताओं के बीच भी डर का माहौल बन गया है. पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हमलावर के मकसद का पता लगाने की कोशिश जारी है.
पुलिस वेश में आया संदिग्ध
मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ने खुद को पुलिस अफसर बताकर दरवाजा खुलवाया. अभी जांच शुरुआती स्तर पर है और सुरक्षा एजेंसियां इसे एक बेहद जटिल केस मान रही हैं. मिनेसोटा जैसे शांत राज्य में इस तरह की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
अमेरिका में बढ़ते राजनीतिक हमले
अमेरिका में हाल के दिनों में डेमोक्रेटिक नेताओं पर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों को धमकियां मिल रही हैं और कई बार इन पर जानलेवा हमले भी हुए हैं. इस घटना ने एक बार फिर इस चिंता को गहरा कर दिया है.
ट्रंप का बयान: हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "मुझे मिनेसोटा में हुई इस भीषण गोलीबारी की जानकारी दी गई है. यह घटना डेमोक्रेटिक नेताओं को निशाना बनाने वाला हमला प्रतीत होती है. अमेरिका में ऐसी हिंसा को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा."
कौन थे जॉन हॉफमैन?
डेमोक्रेट जॉन हॉफमैन का राजनीतिक सफर 2012 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार राज्य सीनेट के लिए चुने गए. इसके अलावा वे अनोका-हेन्नेपिन स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप की धमकी- इजरायल के पास है वो हथियार, जिससे ईरान की तबाही तय!