Amazon पर भारी छूट! Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल फोन 50,000 रुपये सस्ता, हाथ से न जाने दें मौका

अगर आप लंबे समय से Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 को खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. अमेजन ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट दी है, जिससे यह फोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है.

Amazon offers exciting ₹50,000 discount on Samsung Galaxy Z Fold 6 full details inside
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price: अगर आप लंबे समय से Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 को खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. अमेजन ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट दी है, जिससे यह फोन पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. टेक और गेजेट प्रेमियों के लिए यह ऑफर एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

Amazon पर 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत

Samsung Galaxy Z Fold 6 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये थी. लेकिन अब अमेजन पर यह फोन मात्र 1,03,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, Amazon Pay बैलेंस से भुगतान करने पर अतिरिक्त 3,112 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. यानी कुल मिलाकर आपको लगभग 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत का फायदा मिलेगा.

अन्य प्लेटफॉर्म्स से सस्ती डील

जहां फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 1,09,785 रुपये है, वहीं क्रोमा पर यह 1,30,199 रुपये में मिल रहा है. इस तुलना में अमेजन की कीमत सबसे किफायती साबित हो रही है. इसलिए यदि आप Galaxy Z Fold 6 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अमेजन सबसे बेहतर विकल्प है.

दमदार फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच का QXGA फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग, मूवी देखने और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है. 4400mAh की बैटरी लंबी चलने वाली है, जिससे आप बिना रुकावट के फोन का आनंद ले सकते हैं.

कैमरे की खासियत

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं. फ्रंट में 10MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट है. इसके अलावा, फोन में 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो भारी फाइल्स और एप्स के लिए पर्याप्त है.

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय AI टूल्स जो दुनिया में मचा रहे तहलका, आपके लिए कैसे हैं फायदेमंद, जानें सबकुछ