आलिया भट्ट की 'Alpha' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसका असर पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिला.

alpha-box-office-collection-day-two-breaks-opening-weekend-records
Image Source: Social Media

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसका असर पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिला. शुरुआती दिन उम्मीद से कम कमाई करने के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छी पकड़ बनाए रखी और महज दो दिनों में कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. खास बात यह है कि फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे स्थिरता देखने को मिल रही है, जिससे आने वाले दिनों में इसके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है.

दूसरे दिन 'अल्फा' ने कितनी की कमाई?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'अल्फा' ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को रात 8:30 बजे तक फिल्म ने करीब 5.87 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की.

दूसरे दिन फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी लगभग 21 प्रतिशत रही, जो शुरुआती दिनों के हिसाब से संतोषजनक मानी जा रही है. इसी के साथ दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 15.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, रात के अंतिम शो के बाद इन आंकड़ों में बदलाव संभव है और आधिकारिक कलेक्शन इससे अधिक हो सकता है.

10 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड किए पार

भले ही 'अल्फा' ने धमाकेदार ओपनिंग नहीं ली, लेकिन इसकी दो दिन की कमाई कई दूसरी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन से आगे निकल गई है. इस सूची में हालिया रिलीज फिल्मों के साथ कुछ चर्चित टाइटल भी शामिल हैं.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड 'अल्फा' ने पीछे छोड़े हैं:

  • हॉन्टेड 3डी – 9.35 करोड़ रुपये
  • भारत भाग्य विधाता – 4.25 करोड़ रुपये
  • मैं वापस आऊंगा – 5.50 करोड़ रुपये
  • बंदर – 2.45 करोड़ रुपये
  • पेद्दी (हिंदी) – 11.90 करोड़ रुपये (4 दिन)
  • चांद मेरा दिल – 12.47 करोड़ रुपये
  • कृष्णावतारम पार्ट 1 – 7.32 करोड़ रुपये (4 दिन)
  • द केरल स्टोरी 2 – 10.15 करोड़ रुपये
  • दो दीवाने सहर में – 4.20 करोड़ रुपये
  • एक दिन – 3.05 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों से साफ है कि धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने कम समय में कई फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

स्टारकास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

'अल्फा' में पहली बार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आई हैं. दोनों अभिनेत्रियां हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार में दिखाई दे रही हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. खास तौर पर बॉबी देओल ने एक बार फिर अपने दमदार विलेन अवतार से दर्शकों का ध्यान खींचा है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: OTT पर धमाका करने आ रही 'Peddi', राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा की रिलीज डेट हुई फाइनल