UFO US Airforce: अमेरिका के ओहायो राज्य के राइट-पैटरसन एयरफोर्स बेस से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 24 और 25 अक्टूबर 2025 की रात को इस बेस में तीन एयरफोर्स कर्मचारियों की मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है. यह मामला केवल एक हत्या नहीं बल्कि गोपनीय एजेंसियों और रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से जुड़ा होने के कारण और भी चर्चा का विषय बन गया है.
मृतकों की पहचान और उनका काम
वहीं के अधिकारियों ने मृतकों की पहचान जेमी प्रिचर्ड, फर्स्ट लेफ्टिनेंट जेमी गस्टिटस और जेकब प्रिचर्ड के रूप में की है. ये तीनों कर्मचारी मानव क्षमता और हथियार शोध जैसे गोपनीय विभागों में काम कर रहे थे. एयरफोर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीनों इसी बेस के अंदर काम करते थे और उनकी मौत ने बेस में मौजूद सुरक्षा और गोपनीयता की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
🚨🇺🇸 BREAKING: THREE WRIGHT-PATTERSON AIRMEN DEAD... MYSTERY DEEPENS AT OHIO BASE
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 29, 2025
Three Air Force personnel died between October 24-25 at Wright-Patterson—and officials are staying tight-lipped.
1st Lt. Jaime Gustitus worked in the 711th Human Performance Wing, the Air Force… pic.twitter.com/P3w1RywT9e
पुलिस रिपोर्ट: डबल मर्डर-सुसाइड
स्थानीय पुलिस ने इसे डबल मर्डर-सुसाइड का मामला बताया है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेकब प्रिचर्ड और जेमी प्रिचर्ड पति-पत्नी थे. पुलिस ने कहा कि 25 अक्टूबर को जेकब ने अपनी पत्नी जेमी को मार डाला और उनके शव को कार के ट्रंक में रखा. इसके बाद उसने अपने सहकर्मी जेमी गस्टिटस के अपार्टमेंट में घुसकर उन्हें भी गोली मार दी. अंत में जेकब ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जेकब ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
UFO और रहस्यमयी साजिश के कयास
राइट-पैटरसन एयरफोर्स बेस लंबे समय से UFO और एलियन से जुड़ी कहानियों के लिए जाना जाता है. 1947 में न्यू मैक्सिको में एक प्रसिद्ध UFO क्रैश की घटना के बाद ऐसा माना जाता है कि बेस में एलियन से जुड़ी तकनीकी रिसर्च होती रही है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना को इसी रहस्य से जोड़कर यह कयास लगा रहे हैं कि क्या तीनों शोधकर्ताओं ने किसी संवेदनशील जानकारी को जान लिया था और उनकी हत्या इसलिए की गई.
ये भी पढ़ें: पुतिन का परमाणु 'जल दैत्य'... कितना पावरफुल है रूस का पोसाइडन? स्पीड, रेंज और ताकत जान रह जाएंगे दंग