जहां हैं गालियां... समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पहुंचीं आलिया भट्ट, सुनील पाल ने कसा तंज

Sunil Pal On Alia Bhatt: कॉमेडियन समय रैना अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ लौट आए हैं. इस बार शो पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया गया है. पिछले सीजन को लेकर हुए विवाद के बाद समय रैना कुछ संभलकर नजर आए, लेकिन शो में मनोरंजन की कमी नहीं दिखी.

Alia Bhatt appeared on Samay Raina show India Got Latent Sunil Pal took a dig at her
Image Source: Social Media

Sunil Pal On Alia Bhatt: कॉमेडियन समय रैना अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ लौट आए हैं. इस बार शो पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया गया है. पिछले सीजन को लेकर हुए विवाद के बाद समय रैना कुछ संभलकर नजर आए, लेकिन शो में मनोरंजन की कमी नहीं दिखी. पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ खास मेहमान के तौर पर नजर आईं. दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं.

आलिया के शो में आने पर सुनील पाल का तंज

आलिया भट्ट का समय रैना के शो में शामिल होना कॉमेडियन सुनील पाल को पसंद नहीं आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए तंज कसा. सुनील पाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "जहां हैं गालियां, वहां हैं आलिया." उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिल्म 'ऐल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थीं आलिया और शरवरी

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जल्द ही फिल्म 'ऐल्फा' में साथ नजर आने वाली हैं. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म बताई जा रही है. फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों अभिनेत्रियां समय रैना के शो में पहुंचीं. 

शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले एपिसोड को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने आलिया और शरवरी के इस शो में आने को लेकर आलोचना भी की है.

शो में फिर हुआ सुनील पाल का जिक्र

शो के दौरान समय रैना ने एक बार फिर सुनील पाल का नाम लेते हुए मजाक किया. उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि वह कौन-सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करती हैं. जब कंटेस्टेंट ने जवाब दिया, तो समय ने मजाक में कहा, "वो टूथपेस्ट सुनील पाल को भी दे दो."

इस बात पर वहां मौजूद आलिया भट्ट भी हंसती नजर आईं. आलिया ने बताया कि उन्होंने समय रैना और सुनील पाल वाला एपिसोड पहले देखा था, जिसमें दोनों एक साथ नजर आए थे.

सोशल मीडिया पर चर्चा में है एपिसोड

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का पहला एपिसोड रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. एक तरफ दर्शक शो को पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसके कंटेंट और मेहमानों को लेकर अपनी राय भी दे रहे हैं. फिलहाल शो और उससे जुड़े विवाद दोनों ही लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईठा' का टीजर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस, VIDEO