श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईठा' का टीजर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस, VIDEO

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईठा' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित कहानी पर आधारित है.

Teaser for Shraddha Kapoor new film Eetha released the actress appears in a powerful avatar
Image Source: Social Media

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईठा' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित कहानी पर आधारित है. 

श्रद्धा कपूर इस किरदार में पूरी तरह ढली हुई नजर आ रही हैं. टीजर की शुरुआत एक लावणी कार्यक्रम से होती है, जहां कलाकार मंच पर प्रस्तुति दे रहे होते हैं. इसी दौरान भीड़ ईठा को मंच पर बुलाने की मांग करने लगती है.

प्रेग्नेंसी के दौरान भी मंच पर पहुंची ईठा

टीजर में दिखाया गया है कि ईठा मंच पर जाने की तैयारी कर रही होती है, जबकि वह गर्भवती है. इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है. आसपास के लोग उसे प्रदर्शन न करने की सलाह देते हैं, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रहती है. कहानी में आगे दिखाया गया है कि बच्चे को जन्म देने के बाद भी ईठा मंच पर लौटती है और अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित कर देती है.

दर्शकों के बीच दिखा ईठा का प्रभाव

टीजर के आगे के हिस्से में ईठा की लोकप्रियता और लोगों के बीच उसकी पहचान दिखाई गई है. बड़ी संख्या में लोग उसका स्वागत करते नजर आते हैं. आखिर में एक आवाज उसे "तूफान" कहकर संबोधित करती है, जो उसके मजबूत व्यक्तित्व को दर्शाती है.

श्रद्धा कपूर ने शेयर किए थे पोस्टर

टीजर रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर ने फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. पोस्टर में उनके किरदार की पहली झलक देखने को मिली थी. पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे.

पहले सिनेमाघरों में दिखाई गई थी झलक

फिल्म का पहला टीजर कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में फिल्म कॉकटेल 2 के साथ दिखाया गया था. उस दौरान दर्शकों को श्रद्धा कपूर का लावणी डांसर वाला लुक देखने को मिला, जिसे काफी पसंद किया गया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?