Akshaya Tritiya 2026: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर अच्छा काम फल जरूर देता है. इसलिए लोग इस दिन नई चीजें खरीदते हैं, नया काम शुरू करते हैं या घर से जुड़ी अच्छी शुरुआत करते हैं. सोना खरीदने की परंपरा भी इसी दिन से जुड़ी है, लेकिन आज के समय में महंगे सोने की वजह से हर किसी के लिए इसे खरीदना आसान नहीं है.
अगर आप यह सोचते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पाए तो घर में मां लक्ष्मी नहीं आएंगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सिर्फ सोना खरीदना ही जरूरी नहीं है. कुछ सस्ती चीजें भी हैं जिन्हें खरीदने से आपको अच्छा फल मिल सकता है.
सोना नहीं खरीद सकते तो क्या करें?
अगर आपका बजट कम है, तो आप इस दिन धनिया के बीज खरीद सकते हैं. माना जाता है कि धनिया लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है. इसे खरीदकर पूजा में अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
इसके अलावा, तांबे या मिट्टी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है. मिट्टी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. अक्षय तृतीया पर मिट्टी का बर्तन लाकर उसमें गंगाजल भरकर घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
ये चीजें भी हैं शुभ
कम बजट वाले लोग इस दिन चावल, घी या लाल कपड़े भी खरीद सकते हैं. माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने और ये साधारण चीजें घर लाने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होती हैं.
सोना खरीदने का शुभ समय
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से लेकर 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक का समय शुभ माना गया है. खासकर 19 अप्रैल की शाम का समय ज्यादा अच्छा माना जा रहा है.
याद रखें
अक्षय तृतीया दिखावे का नहीं, बल्कि आस्था का त्योहार है. जरूरी नहीं कि आप महंगी चीज ही खरीदें. अपनी क्षमता के अनुसार छोटी चीज लेकर भी आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं.
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती.
ये भी पढ़ें- होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव! जहाजों पर गोलीबारी के बाद ईरान अलर्ट, अब हर एंट्री पर लेनी होगी मंजूरी