अभिषेक और ऐश्वर्या राय का तलाक..अफहावों से पड़ता है आराध्या पर कितना असर?

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्सर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ महीनों पहले दोनों के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया और मीडिया पोर्टल्स पर तूफान मचा दिया था.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Divorce Humor Aaradhya reacts
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्सर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ महीनों पहले दोनों के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया और मीडिया पोर्टल्स पर तूफान मचा दिया था. हालांकि, ऐश्वर्या ने कान्स 2025 में सिंदूर लगाकर इन अफवाहों को उसी वक्त विराम दे दिया. अब अभिषेक बच्चन ने पहली बार बताया है कि इन चर्चाओं ने उनकी बेटी आराध्या को किस हद तक प्रभावित किया.


पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने साफ किया कि 14 साल की आराध्या अभी भी ऐसी चर्चाओं से दूर है. एक्टर के मुताबिक, उनकी बेटी के पास फोन नहीं है और वे चाहते हैं कि उसकी दुनिया इन अफवाहों से बिल्कुल अलग रहे. अभिषेक कहते हैं, “वह बहुत समझदार बच्ची है और उसकी मां ने उसे बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं. मुझे नहीं लगता कि उसे इन खबरों के बारे में पता है. उसके पास फोन नहीं है—अगर उसके दोस्तों को उससे बात करनी होती है, तो उन्हें ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करना पड़ता है. यह हमने शुरुआत से तय कर रखा है.”

‘आराध्या को इंटरनेट का एक्सेस है, लेकिन दिलचस्पी नहीं’

अभिषेक ने यह भी बताया कि भले ही आराध्या इंटरनेट का इस्तेमाल कर लेती है, लेकिन उसे परिवार से जुड़ी खबरों को पढ़ने में कोई रुचि नहीं है. उसकी प्राथमिकताएं स्कूल, पढ़ाई और अपना होमवर्क ही हैं. उन्होंने कहा, “उसे गूगल पर हमारे नाम ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह किसी भी ऑनलाइन चीज़ पर यूं ही भरोसा नहीं करती—ऐश्वर्या ने उसे यह अच्छी तरह सिखाया है कि जो भी पढ़े उस पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए. जैसे मेरे माता-पिता ने हमें पाला, उसी तरह हमारे घर में सब कुछ ईमानदारी और भरोसे पर चलता है.”

यह भी पढ़ें: हम बस नंबर लगाते रह गए, ये डकैत गोरी मैम को एक झटके में लेके उड़ गओ; ये सीन देख हप्पू सिंह का छलका दर्द