पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई, दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ा; T20 में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma Record: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त धमाका किया और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. मात्र 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने न केवल विपक्षी गेंदबाजों की धुलाई की, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिसने उनकी बैटिंग को टी20 इतिहास में विशेष मुकाम दिला दिया.

Aisa Cup 2025 Abhishek Sharma created history in T20Is smashing Pakistani bowlers
Image Source: Social Media/X

Abhishek Sharma Record: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त धमाका किया और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. मात्र 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने न केवल विपक्षी गेंदबाजों की धुलाई की, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिसने उनकी बैटिंग को टी20 इतिहास में विशेष मुकाम दिला दिया.

अभिषेक शर्मा अब उन चुनिंदा दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर 50 छक्के लगाने का कारनामा किया है. यह उपलब्धि दर्शाती है कि उनका खेल कितना आक्रामक और असरदार है.

टी20 सिक्सों के सुपरस्टार्स की लिस्ट में नया नाम

अभिषेक शर्मा ने कुल 331 गेंदों में 50 सिक्स लगाए हैं, जिससे वे इस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस हैं, जिन्होंने 366 गेंदों में 50 छक्के लगाए थे. इसके बाद तीसरे स्थान पर उनके ही टीम साथी आंद्रे रसेल का नाम आता है, जिन्होंने यह उपलब्धि 409 गेंदों में पूरी की.

दुनिया के सबसे खतरनाक छक्केबाज

अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने भी टी20 क्रिकेट में जबरदस्त छक्का लगाई है. उन्होंने 492 गेंदों में 50 सिक्स पूरे किए और चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई. वहीं, भारतीय टी20 कप्तान और मास्टर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 510 गेंदों में 50 छक्के लगाने के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

अगले स्तर पर पहुंची भारतीय बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि से यह साफ हो गया है कि भारत के युवा बल्लेबाज न केवल तकनीकी रूप से बल्कि आक्रामकता में भी विश्वस्तरीय हो चुके हैं. एशिया कप जैसे बड़े मंच पर जब उन्होंने पाकिस्तान जैसे दिग्गज प्रतिद्वंदी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया, तो यह भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की तरफ एक मजबूत इशारा है.

यह भी पढ़ें- Bihar: आज 50 लाख महिलाओं के अकाउंट में नीतीश सरकार भेजेगी इतने रुपये, जानें आप कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ