इस कंपनी के यूजर्स की हुई मौज, रिचार्ज पर मिलेगा फ्री Unlimited 5G डेटा, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Airtel Unlimited 5G Data: अगर आप एयरटेल के यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. एयरटेल ने फिर से अपने रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा देना शुरू कर दिया है. पहले भी एयरटेल ने यह सुविधा दी थी, लेकिन कुछ समय के लिए इसे बंद कर दिया गया था.

airtel free unlimited 5g data recharge plan check details
Image Source: Freepik

Airtel Unlimited 5G Data: अगर आप एयरटेल के यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. एयरटेल ने फिर से अपने रिचार्ज प्लान्स पर अनलिमिटेड 5G डेटा देना शुरू कर दिया है. पहले भी एयरटेल ने यह सुविधा दी थी, लेकिन कुछ समय के लिए इसे बंद कर दिया गया था. अब जियो और वोडाफोन आइडिया से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते एयरटेल ने कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के साथ यह ऑफर फिर से शुरू किया है, और अब यूजर्स को इसके लिए अलग से कोई अतिरिक्त पैसा भी नहीं देना होगा.

कौन से प्लान्स पर मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा?

एयरटेल के कुछ विशेष रिचार्ज प्लान्स पर अब अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल रहा है. ये प्लान्स हैं - 349 रुपये, 379 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 409 रुपये, 429 रुपये, 649 रुपये, 979 रुपये, 1029 रुपये, 1798 रुपये और 3999 रुपये के प्लान्स. इन सभी प्लान्स के रेगुलर बेनिफिट्स के अलावा, यूजर्स को अब फास्ट 5G कनेक्टिविटी का भी फायदा मिलेगा.

आपको यह ध्यान रखना होगा कि पहले एयरटेल के सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता था, लेकिन अब यह केवल कुछ चुने हुए प्लान्स पर ही उपलब्ध है. इस बदलाव के साथ एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को एक नए स्तर पर लाकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है.

क्या 5G कनेक्टिविटी जरूरी है?

एयरटेल के अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. सबसे पहले, यूजर को 5G नेटवर्क कवरेज में होना चाहिए. इसके अलावा, उनका मोबाइल भी 5G रेडी होना चाहिए. अगर यूजर का मोबाइल 5G सपोर्टेड नहीं है, तो वह 4G मोबाइल पर 5G डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. इसका मतलब है कि केवल 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल और इलाके में रहने वाले ही इस ऑफर का पूरा फायदा उठा सकेंगे.

जियो भी दे रहा है अनलिमिटेड 5G डेटा

एयरटेल के साथ-साथ जियो भी अपने कई रिचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है. जियो के 198 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 445 रुपये, 449 रुपये, 450 रुपये, 500 रुपये, 629 रुपये, 719 रुपये, 749 रुपये, 859 रुपये, 899 रुपये, 949 रुपये, 999 रुपये, 1028 रुपये, 1029 रुपये, 1049 रुपये, 1199 रुपये, 1299 रुपये, 1799 रुपये, 2025 रुपये, 3599 रुपये और 3999 रुपये के प्लान्स पर भी आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: ChatGPT यूजर्स हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल