बिहार के इस शहर में 4200 एकड़ जमीन पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

Sonpur International Airport: शुक्रवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में आयोजित बैठक में सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई.

airport will be built on 4200 acres of land sonpur Bihar big announcement of Nitish government
Image Source: Social Media

Sonpur International Airport: शुक्रवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में आयोजित बैठक में सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई. बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे और कुल 35 प्रस्तावों पर सहमति बनी.

सरकार ने लगभग 4200 एकड़ जमीन पर इस हवाई अड्डे के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी है. इस परियोजना के लिए 1302 करोड़ रुपये की मंजूरी भी प्रदान की गई है. माना जा रहा है कि इससे राज्य की हवाई सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और उत्तर बिहार सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

हजारों एकड़ जमीन पर होगा निर्माण

यह नया हवाई अड्डा सोनपुर-छपरा चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर और गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनाया जाएगा. जानकारी के अनुसार निर्माण के लिए लगभग 4228 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

सरकार का कहना है कि यह पूर्वी भारत का पहला और देश का पांचवां बड़ा ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जिसे पूरी तरह नए सिरे से विकसित किया जाएगा. इससे दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर के बाद एक और बड़ा हवाई केंद्र जुड़ जाएगा.

अन्य शहरों को भी मिलेगी हवाई सुविधा

राज्य सरकार पहले ही छह अन्य शहरों में छोटे हवाई अड्डे बनाने की मंजूरी दे चुकी है. मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है. इन शहरों में हवाई अड्डे शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों की आवाजाही आसान होगी और लोगों को तेज यात्रा का लाभ मिलेगा. सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी और प्रदेश की कनेक्टिविटी पहले से कहीं बेहतर होगी.

ये भी पढ़ें- AI इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने इस 29 साल के लड़के से की मुलाकात, संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान