Meerut Air Show: मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी शानदार उड़ान और सटीक एरोबेटिक फॉर्मेशन से लोगों का ध्यान खींचा. 19 और 20 सितंबर को मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में दो दिवसीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. एयर शो में सूर्य किरण टीम के नौ Hawk Mk-132 विमान आसमान में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और DNA मैन्यूवर जैसे रोमांचक करतब दिखा रहे हैं. विमानों के पीछे केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें भी नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में मेरठ से जुड़े स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, राहुल सिंह और शरद गोयल भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल... पर्यावरण संरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, प्लास्टिक कचरे को बताया चुनौती