रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, चतरा में गिरा विमान; 7 लोग थे सवार

Air Ambulance Accident: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. यह फ्लाइट एक मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी.

Air ambulance going from Ranchi to Delhi becomes victim of accident plane falls in Chatra
Image Source: Social Media

Air Ambulance Accident: झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक विमान हादसे की खबर सामने आई है. यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. यह फ्लाइट एक मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी.

बताया गया कि विमान ने शाम करीब 7:34 बजे आखिरी बार संपर्क किया था. इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया और कुछ ही देर में विमान हादसे का शिकार हो गया. यह दुर्घटना चतरा और सिमरिया की सीमा के पास हुई, जहां उस समय बारिश भी हो रही थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार खराब मौसम को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

रांची एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, विमान ने सामान्य रूप से उड़ान भरी थी और आगे के स्टेशन से संपर्क भी स्थापित हो गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद कंट्रोल ट्रांसफर के बाद संपर्क पूरी तरह से टूट गया. इसके बाद विमान ने दोबारा रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया.

इस एयर एंबुलेंस में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर और पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में सभी की जान चली गई है.

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे मामले की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को सौंपी गई है, जो दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी. फिलहाल राहत और जांच कार्य जारी है, और प्रशासन सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है.

ये भी पढ़ें- शिमरॉन हेटमायर की तूफानी पारी, 16 दिन में फिर बनाया सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड