AIIMS में सीनियर रेजिडेंट पदों की वैकेंसी, मिलेगी शानदार सैलरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

AIIMS Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

AIIMS Recruitment 2025 senior resident vaccancy check details
Image Source: Freepik

AIIMS Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 117 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति की जाएगी. यदि आप इस नौकरी के इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल में आपको भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी.

पदों की संख्या और विभागों का विवरण

AIIMS पटना की इस भर्ती में सीनियर रेजिडेंट के 117 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये पद विभिन्न मेडिकल डिपार्टमेंट्स के लिए हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपनी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री के आधार पर संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के अनुसार विभागों का चयन करना होगा. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो मेडिकल फील्ड में विशेषज्ञ बनना चाहते हैं.

आवश्यक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास MD, MS, DNB, DM या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

वेतन और अन्य सुविधाएं

AIIMS पटना में चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपये की बेसिक सैलरी दी जाएगी. यह वेतन 7वें वेतन आयोग (Level-11) के तहत दिया जाएगा. इसके अलावा, नियमों के अनुसार भत्तों का भी प्रावधान है, जिससे उम्मीदवारों को इन-हैंड सैलरी में और वृद्धि हो सकती है. यह वेतन और भत्ते सरकारी नौकरी के लिए एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं.

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद ही उनका चयन अंतिम रूप से होगा. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है. वहीं, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क देना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया भी काफी सरल है. उम्मीदवारों को सबसे पहले AIIMS पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Senior Resident Recruitment 2025 का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद, लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें. अंत में, आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करें.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में प्रोटेक्शन ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी जानकारी