AI Model Pass CFA Exam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह जटिल और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में भी इंसानों के बराबर या उनसे आगे निकलने लगा है. हाल ही में AI मॉडल्स ने वित्त क्षेत्र की सबसे कठिन मानी जाने वाली CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) लेवल-III परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर एक नई मिसाल कायम की है. यह परीक्षा पारंपरिक रूप से वर्षों की मेहनत और गहन अध्ययन की मांग करती है, लेकिन AI ने इसे कुछ मिनटों में पार कर लिया.
AI की जबरदस्त उपलब्धि
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस और गुडफिन की रिसर्च टीम ने बड़े भाषा मॉडल जैसे o4-mini, Gemini 2.5 Pro और Claude Opus के माध्यम से CFA लेवल-III मॉक एग्जाम को पास कराने में सफलता पाई. इन AI मॉडल्स ने Chain-of-thought prompting तकनीक का उपयोग करके उन पेचीदा सवालों का जवाब दिया, जिन्हें समझने और हल करने के लिए इंसानों को सालों की मेहनत करनी पड़ती है. इससे पहले AI केवल लेवल-I और II तक ही सीमित था, लेकिन अब उसने सबसे कठिन लेवल-III की एस्से-आधारित परीक्षाओं को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है.
CFA लेवल-III क्यों है सबसे चुनौतीपूर्ण?
CFA का लेवल-III परीक्षा पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वेल्थ प्लानिंग जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होती है, जिसमें उम्मीदवार की गहरी विश्लेषणात्मक सोच, रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता और फाइनेंशियल स्किल्स का परीक्षण होता है. इस परीक्षा को पार करना कई पेशेवरों के लिए वर्षों की मेहनत मांगता है. ऐसे में AI की यह सफलता तकनीकी प्रगति की नई ऊंचाई को दर्शाती है.
विशेषज्ञों की राय: AI और इंसान का संगम
गुडफिन की CEO अन्ना जू फी ने इस उपलब्धि को AI की तेजी से बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण बताया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल AI इंसानी समझ और अनुभव की पूरी जगह नहीं ले सकता. उन्होंने बताया कि संदर्भ और भावनाओं को समझना अभी भी मशीनों के लिए चुनौतीपूर्ण है, और यही वह क्षेत्र है जहां इंसानी अनुभव अहम भूमिका निभाता है.
ये भी पढ़ें: ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये सवाल, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें पूरी जानकारी