ब्रिटेन में आपात स्थिति के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट ग्राउंड, सभी यात्री सुरक्षित

अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी गड़बड़ी के चलते ब्रिटेन में ज़मीन पर रोकना पड़ा. उड़ान संख्या AI117 में उस वक्त अचानक आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप सक्रिय हो गई, जिसे सामान्यतः बेहद गंभीर स्थितियों में ही उपयोग में लाया जाता है.

ahmedabad Air India Plane Crash emergency landing
Image Source: ANI

अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी गड़बड़ी के चलते ब्रिटेन में ज़मीन पर रोकना पड़ा. उड़ान संख्या AI117 में उस वक्त अचानक आपातकालीन सुरक्षा प्रणाली रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप सक्रिय हो गई, जिसे सामान्यतः बेहद गंभीर स्थितियों में ही उपयोग में लाया जाता है.

हालांकि, विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे. एयर इंडिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि घटना की तकनीकी जांच की जा रही है और एहतियात के तौर पर विमान को फिलहाल सेवा से बाहर कर दिया गया है.

आखिरी एप्रोच के दौरान एक्टिव हुआ RAT सिस्टम

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बर्मिंघम हवाई अड्डे पर अंतिम एप्रोच के दौरान उड़ान AI117 के पायलटों ने देखा कि Ram Air Turbine सिस्टम ने स्वतः सक्रिय होकर कार्य करना शुरू कर दिया. यह एक प्रकार का बैकअप सिस्टम होता है जो किसी तकनीकी आपात स्थिति में उड़ान के दौरान विमान को बिजली और हाइड्रोलिक सपोर्ट प्रदान करता है. बयान में कहा गया, “फ्लाइट के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य कार्य कर रहे थे और विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग की. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया गया है.”

लौटने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों के लिए नई व्यवस्था

बर्मिंघम से दिल्ली लौटने वाली फ्लाइट AI114 को भी रद्द कर दिया गया है. एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है ताकि उनकी यात्रा में अनावश्यक देरी न हो.

RAT सिस्टम क्या है और क्यों होता है एक्टिव?

Ram Air Turbine (RAT) एक छोटी सी पवनचालित टरबाइन होती है जो विमान की आपात स्थिति में, जैसे इंजन फेल होने या मुख्य पावर सिस्टम के खराब हो जाने पर सक्रिय होती है. इसका काम होता है बैकअप पावर और हाइड्रोलिक प्रेशर उपलब्ध कराना, जिससे विमान की बुनियादी नियंत्रण प्रणालियां सुचारु रूप से काम करती रहें. ऐसे उपकरण आमतौर पर बेहद दुर्लभ मामलों में ही एक्टिव होते हैं. लेकिन इस बार यह सिस्टम अपने आप ऑन हो गया, जिसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह कोई पहला मौका नहीं है जब Dreamliner विमान में RAT एक्टिव हुआ हो. जून 2025 में अहमदाबाद से जुड़ी एक घटना में भी Boeing 787-8 Dreamliner विमान में इसी तरह RAT टरबाइन ने आपात स्थिति में कार्य करना शुरू कर दिया था. उस समय ईंधन आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण इंजन बंद हो गया था, जिससे यह टरबाइन सक्रिय हुई.

एयर इंडिया ने यात्रियों को दिलाया भरोसा

घटना को लेकर एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा हमारे लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूरी तरह से जांच और तकनीकी मूल्यांकन के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा.” यह घटना भले ही तकनीकी रूप से जटिल रही हो, लेकिन एयर इंडिया के पायलटों और क्रू की तत्परता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया.

यह भी पढ़ेंः भारत के बाजार से गायब हुए चीनी सामान, स्वदेशी आइटम की बढ़ी डिमांड, दिवाली से पहले निकला चीन का दिवाला