वाह! GST कट के बाद इन 7 सीटर कारों पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट? फैमिली के लिए बेहतर ऑप्शन

मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 नियमों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा तोहफा दिया है. खासतौर पर 7-सीटर कारों की कीमतों में अच्छी खासी कमी आई है, जिससे एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में भी तेजी आई है.

after gst cut 7 seater cars price reduced good option for family
Image Source: Freepik

मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए नए GST 2.0 नियमों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा तोहफा दिया है. खासतौर पर 7-सीटर कारों की कीमतों में अच्छी खासी कमी आई है, जिससे एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में भी तेजी आई है. अब मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा, महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी लोकप्रिय फैमिली कारें पहले से काफी किफायती हो गई हैं. आइए, जानते हैं भारत में टॉप 10 7-सीटर कारों की नई कीमतें और उनके मुकाबले हुई बचत के बारे में.

मारुति अर्टिगा: 

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार मारुति अर्टिगा रही है. अगस्त में इसकी बिक्री 18,445 यूनिट्स दर्ज हुई. पहले इसकी कीमत 9,11,500 रुपये थी, जो अब घटकर 8,80,000 रुपये हो गई है. टैक्स में कटौती के कारण ग्राहकों को लगभग 31,500 रुपये यानी 3.46% तक की बचत हुई है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो: 

महिंद्रा स्कॉर्पियो इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है. अगस्त में इसकी 9,840 यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसकी पुरानी कीमत 13,76,999 रुपये थी, जो अब घटकर 12,97,700 रुपये रह गई है. इस पर कुल 79,299 रुपये यानी 5.76% की छूट मिली है.

टोयोटा इनोवा: 

टोयोटा इनोवा की विश्वसनीयता और मजबूती के चलते यह लंबे समय से पसंदीदा 7-सीटर एमपीवी रही है. अगस्त में इसकी 9,304 यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसका पुराना मूल्य 19,09,000 रुपये था, जो अब 18,05,800 रुपये हो गया है. इससे खरीदारों को 1,03,200 रुपये की यानी लगभग 5.41% की बचत हुई है.

महिंद्रा बोलेरो:

गांव और छोटे शहरों में बोलेरो की लोकप्रियता हमेशा से खास रही है. अगस्त में इसकी बिक्री 8,109 यूनिट्स रही. इसकी पुरानी कीमत 9,70,001 रुपये थी, जो अब घटकर 8,68,101 रुपये हो गई है. इस टैक्स कटौती के चलते ग्राहकों को 1,01,900 रुपये यानी 10.51% तक की राहत मिली है.

किआ कैरेंस:

किआ कैरेंस ने बाजार में जल्द ही मजबूत पकड़ बनाई है. अगस्त में इसकी बिक्री 6,822 यूनिट्स रही. इसकी पुरानी कीमत 11,49,900 रुपये थी, जो अब 11,10,248 रुपये रह गई है. इससे लगभग 39,652 रुपये यानी 3.45% की बचत हुई है.

महिंद्रा XUV700: 

महिंद्रा XUV700 अपनी दमदार इंजन क्षमता और एडवांस फीचर्स के कारण मशहूर है. अगस्त में इसकी 4,956 यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसकी पुरानी कीमत 14,49,001 रुपये थी, जो अब 13,65,800 रुपये रह गई है. ग्राहकों को इससे 83,201 रुपये यानी 5.74% की छूट मिली है.

मारुति XL6: 

जो खरीदार मारुति अर्टिगा से थोड़ा प्रीमियम लुक चाहते हैं, उनके लिए XL6 अच्छा विकल्प है. अगस्त में इसकी बिक्री 2,973 यूनिट्स रही. इसकी पुरानी कीमत 11,93,500 रुपये थी, जो अब घटकर 11,52,300 रुपये हो गई है. टैक्स कटौती के कारण 41,200 रुपये यानी 3.45% की बचत हुई है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर:

हाई-एंड SUV सेगमेंट में हमेशा से फॉर्च्यूनर का दबदबा रहा है. अगस्त में इसकी 2,508 यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसकी पुरानी कीमत 36,05,000 रुपये थी, जो अब घटकर 33,64,600 रुपये रह गई है. इस पर 2,40,400 रुपये यानी 6.67% की छूट मिली है.

रेनो ट्राइबर:

कम बजट में 7-सीटर कार चाहने वालों के लिए रेनो ट्राइबर सबसे बढ़िया विकल्प है. अगस्त में इसकी 1,870 यूनिट्स बिक चुकी हैं. इसका पुराना मूल्य 6,29,995 रुपये था, जो अब घटकर 5,76,300 रुपये रह गया है. इससे 53,695 रुपये यानी 8.52% की राहत मिली है.

टाटा सफारी: 

टाटा सफारी अपनी मजबूती और स्टाइलिश डिजाइन के कारण लोकप्रिय है. अगस्त में इसकी बिक्री 1,489 यूनिट्स रही. इसकी पुरानी कीमत 15,49,990 रुपये थी, जो अब घटकर 14,66,290 रुपये हो गई है. इस पर कुल 83,700 रुपये यानी 5.40% की छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: GST कटौती से Tata Punch हुई और भी किफायती, जानिए कौन-कौन सी कारों को देती है टक्कर