UP Cabinet: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. सरकार ने 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है.
किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला
भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम यानी MSME विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मनोज पांडे को खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है. अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दिया गया है. इसके अलावा सोमेंद्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
अन्य मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी
कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है. वहीं कैलाश सिंह राजपूतको ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग दिया गया है. सुरेंद्र दिलेर को राजस्व विभाग में जिम्मेदारी मिली है, जबकि हंसराज विश्वकर्मा को MSME विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है.
2027 चुनाव को लेकर भी माना जा रहा अहम
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विभागों का यह बंटवारा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है. साथ ही इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- स्वीडन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, आसमान में फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट; देखें VIDEO