हनुमान जयंती पर अपनाएं ये सरल उपाय, भय और नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है. मान्यता है कि वे कलयुग में जाग्रत देवता हैं और अपने भक्तों की हर परेशानी को दूर करते हैं. हनुमान जयंती का दिन उनकी पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है.

Adopt these simple measures on Hanuman Jayanti you will get rid of fear and negative energy
Image Source: ANI/ File

Hanuman Jayanti 2026: हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है. मान्यता है कि वे कलयुग में जाग्रत देवता हैं और अपने भक्तों की हर परेशानी को दूर करते हैं. हनुमान जयंती का दिन उनकी पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है. अगर आप मानसिक तनाव, डर या नकारात्मकता से परेशान हैं, तो इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

हनुमान जयंती 2026 कब है

पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 01 अप्रैल 2026 की सुबह 07:06 बजे से शुरू होगी और 02 अप्रैल 2026 की सुबह 07:41 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार हनुमान जयंती 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी.

सुंदरकांड का पाठ करें

हनुमान जयंती के दिन शाम के समय घर या मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे मन शांत होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है.

बजरंग बाण का पाठ

अगर आपको किसी तरह का डर लगता है या आप मानसिक रूप से परेशान हैं, तो इस दिन बजरंग बाण का पाठ करें. ध्यान रखें कि इसे पूरी श्रद्धा और साफ मन से पढ़ना चाहिए, तभी इसका असर अच्छा होता है.

सिंदूर का चोला चढ़ाएं

हनुमान जी को नारंगी सिंदूर बहुत प्रिय माना जाता है. इस दिन मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं. साथ ही थोड़ा सा सिंदूर माथे पर लगाएं. ऐसा करने से बुरी नजर और नकारात्मक प्रभाव से बचाव होता है.

पीपल के पत्तों का उपाय

नकारात्मकता दूर करने के लिए पीपल के 11 पत्ते लें और उन्हें साफ पानी से धो लें. इसके बाद उन पर चंदन या कुमकुम से “श्री राम” लिखें और उनकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें. इससे मन को शांति मिलती है और डर कम होता है.

क्या मिलेगा इन उपायों से

इन आसान उपायों को करने से मन हल्का महसूस होता है, डर और तनाव कम होता है और घर का माहौल भी बेहतर बनता है. हनुमान जी की कृपा से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और आत्मबल मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें- 'दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल संकट, भारत डटकर सामना कर रहा...' मन की बात में ईरान जंग पर बोले पीएम मोदी