हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 घंटे के अंदर दूसरी बार चली ट्रांसफर एक्सप्रेस; 12 HPS अधिकारियों के तबादले

Haryana HPS Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत 12 HPS अधिकारियों के स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से किए गए हैं.

administrative reshuffle in Haryana second time in 24 hours 12 HPS officers transferred
Image Source: Social Media

Haryana HPS Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत 12 HPS अधिकारियों के स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से किए गए हैं.

राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) ने इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की. इस सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी (DSP) और एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इन बदलावों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्य में सुधार लाना और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है.

पहले भी 15 अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा सरकार ने इससे पहले शुक्रवार को 15 HPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे. इन तबादलों का मकसद प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाना और पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और प्रभावशीलता लाना था.

सुधीर राजपाल द्वारा जारी किए गए इन आदेशों में बताया गया कि कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. यह बदलाव राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए किए गए हैं.

बदलावों का उद्देश्य

हरियाणा सरकार का कहना है कि यह फेरबदल केवल पदों को बदलने तक सीमित नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य है प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था. राज्य में पुलिस विभाग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है.

इन तबादलों के बाद अधिकारियों को नए जिले और थाने मिलेंगे, जहां उन्हें स्थानीय परिस्थितियों और सुरक्षा की जरूरतों के अनुसार काम करना होगा. सरकार का मानना है कि इस तरह के समय-समय पर फेरबदल से पुलिस विभाग में नयापन आता है और जिम्मेदारियों का बेहतर बंटवारा होता है.

ये भी पढ़ें- 'भूगोल का हिस्सा बनकर रहना चाहता है या इतिहास का...' आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, देखें Video