केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत 'स्थिरता और विकास का प्रकाश स्तंभ' है। उन्होंने दुनिया भर के उद्योगपतियों से भारत के तेजी से बढ़ते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा, 'सिर्फ साढ़े तीन वर्षों में दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। आज देश में पांच सेमीकंडक्टर इकाइयों का निर्माण तेजी से चल रहा है।