Anant Singh & Sonu Sood: मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार उनका नाम बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ जुड़ने की वजह से चर्चा में है. हाल ही में सोनू सूद और अनंत सिंह के बीच एक वीडियो कॉल हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो कॉल में दोनों के बीच कुछ दिलचस्प बातें हुईं, जिनकी चर्चा अब काफी हो रही है.
वीडियो कॉल पर क्या हुआ था?
वीडियो कॉल के दौरान सोनू सूद ने जदयू विधायक अनंत सिंह से मजाक करते हुए कहा, "मुंबई आइए, हमारे पास." इस पर अनंत सिंह ने तुरंत हां में जवाब देते हुए कहा, "आ जाएंगे." इसके बाद सोनू सूद ने और भी मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं भी आऊंगा आपके पास, लिट्टी चोखा खाने आपके घर." अनंत सिंह ने इस पर भी खुशी-खुशी सहमति जताई. इस बातचीत में दोनों की दोस्ती और हल्के-फुल्के अंदाज ने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो कॉल के दौरान दोनों के बीच की बातों को बहुत पसंद किया जा रहा है.
सोनू सूद ने बाहुबली विधायक को मुंबई आने का दिया न्योता, अनंत सिंह ने कहा पहले आप आइए, लिट्टी-चोखा खिलाएंगे! pic.twitter.com/Ktdhdrwb65
— शुभम राजा (Shubham Raja) (@theshubhamraja) April 25, 2026
सोनू सूद ने पहले भी की थी अनंत सिंह की तारीफ
यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने अनंत सिंह की तारीफ की हो. इससे पहले, अभिनेता ने एक पॉडकास्ट में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के व्यक्तित्व को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. सोनू सूद ने कहा था कि उनका अंदाज काफी अलग है और बहुत प्रभावशाली है. सोनू सूद ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्मों के लिए बहुत लिखते हैं, और इसी दौरान उन्हें अनंत सिंह का कैरेक्टर बेहद आकर्षक और प्रभावित करने वाला लगा.
सोनू सूद ने एक पुराने वीडियो को याद करते हुए बताया था कि एक बार एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से पूछा था कि बिहार में बढ़ते हत्याओं के बारे में उनका क्या कहना है. इस पर अनंत सिंह ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया, "Unorganised मर्डर को नहीं रोका जा सकता." फिर उन्होंने मजाक करते हुए कहा, "अभी हम आपका मर्डर कर देंगे, तो सरकार कैसे रोकेगी?" सोनू सूद ने इस बेबाक अंदाज को बहुत पसंद किया और कहा कि यही चीज उन्हें अनंत सिंह से अलग बनाती है.
अनंत सिंह का बेबाक अंदाज
अनंत सिंह का बेबाक अंदाज लोगों को बहुत आकर्षित करता है. वह जो हैं, वैसा ही अपना व्यक्तित्व लोगों के सामने रखते हैं, चाहे वह कोई मीडिया से बात कर रहे हों या फिर किसी के साथ व्यक्तिगत बातचीत कर रहे हों. उनका यही स्वाभाविक और सीधा तरीका उन्हें दूसरों से अलग करता है.
ये भी पढ़ें- Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इंटर में 2 बेटियां बनीं टॉपर