Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इंटर में 2 बेटियां बनीं टॉपर

उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं.

Uttarakhand Board Result 10th 12th ubse uk gov in toppers list
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं. इस साल परिणामों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, खासकर हाईस्कूल (10वीं) में पास प्रतिशत बेहद ऊंचा रहा.

10वीं में रिकॉर्ड प्रदर्शन

इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 98.20% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर आंकड़ा है. इस परीक्षा में अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया.

वहीं दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका रहे, जिन्होंने 98% अंक हासिल किए. तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्हें 97.80% अंक मिले.

12वीं में लड़कियों का दबदबा

इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणामों में भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली. गीतिका पंत और सुशीला ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया.

इतने छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल कुल 2,15,252 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे.

  • कक्षा 10वीं: 1,12,266 छात्र
  • कक्षा 12वीं: 1,20,986 छात्र

थ्योरी परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुईं.

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

uaresults.nic.in

ubse.uk.gov.in

इसके अलावा DigiLocker और SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जन्मतिथि या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • जरूरी विवरण भरें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें
  • भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट कर लें

पिछले साल से बेहतर नतीजे

अगर पिछले साल से तुलना करें तो इस बार का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. 2025 में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.77% और 12वीं का 88.20% था, जबकि इस बार 10वीं में रिकॉर्ड 98% से ज्यादा छात्र पास हुए हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB vs GT मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, अब किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप?