Abhishek Banerjee Reaches ED Office: ED दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी! स्कूल भर्ती घोटाले में पूछताछ तेज

Abhishek Banerjee Reaches ED Office: बंगाल और देश की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है. एक तरफ जहां दिल्ली से लेकर कोलकाता तक दल बदल और कानूनी दावपेच का खेल चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा भी लगातार कसता जा रहा है.

Bharat 24

Abhishek Banerjee Reaches ED Office: बंगाल और देश की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है. एक तरफ जहां दिल्ली से लेकर कोलकाता तक दल बदल और कानूनी दावपेच का खेल चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा भी लगातार कसता जा रहा है और इस पूरे सियासी ड्रामे में दो बड़ी खबरें सामने आ रही है. साल 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में जिस नेशलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया को कोई जानता तक नहीं था और जो एक भी सीट पर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही थी वो अचानक देश की राजनीति के केंद्र में आ गई है और दूसरी यह कि आज ईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी और इसी सियासी उठापटक के बीच में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

ये भी पढ़ें- क्षेत्र में लौटेगी स्थिरता... अमेरिका-ईरान समझौते पर पीएम मोदी की आई प्रतिक्रिया, जताई ये उम्मीद