आमिर खान या गौरी स्प्रैट... कौन है ज्यादा अमीर? जानिए कैसे कमाई करती हैं एक्टर की तीसरी पत्नी

Aamir khan And Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए.

aamir-khan-wife-gauri-spratt-net-worth-career-details
Image Source: Social Media

Aamir khan And Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए. शादी के बाद जहां दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वहीं फैंस के मन में गौरी स्प्रैट को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई. फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए रखने वाली गौरी आखिर क्या करती हैं, उनकी कमाई का जरिया क्या है और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? आइए जानते हैं.

लाइमलाइट से दूर रही हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट का फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है. उन्होंने हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को निजी रखा और बिजनेस पर ध्यान दिया. उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता रॉबर्ट स्प्रैट तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां रीता पंजाबी-आयरिश विरासत से जुड़ी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी के दादा ब्रिटेन में जन्मे लेखक थे, जो बाद में भारत आकर स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े थे.

विदेश में की पढ़ाई, क्रिएटिव फील्ड में बनाई पहचान

गौरी की शुरुआती पढ़ाई ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया. वहां उन्होंने University of the Arts London से फैशन डिजाइन और फोटोग्राफी की पढ़ाई की. इस शिक्षा ने उन्हें क्रिएटिव इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका दिया और बाद में उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया.

ब्यूटी इंडस्ट्री में बनाया सफल करियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट ने अपनी मां की मदद से ब्यूटी और ग्रूमिंग इंडस्ट्री में कदम रखा. शुरुआती दौर में उन्होंने गारमेंट डिजाइन और फैब्रिक सोर्सिंग से जुड़े काम किए. इसके बाद साल 2007 में उन्होंने सैलून बिजनेस में एंट्री की और मशहूर BBlunt ब्रांड के साथ काम करना शुरू किया. वर्तमान में गौरी बेंगलुरु में अपना सैलून बिजनेस संभालती हैं. इसके अलावा वह अपनी बहन सोना के साथ मिलकर Spratt Hair Studio का संचालन भी करती हैं, जो शहर के चर्चित हेयर स्टूडियो में गिना जाता है.

कितनी है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी स्प्रैट की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 24 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी आय का प्रमुख स्रोत सैलून और ब्यूटी बिजनेस है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास बेंगलुरु के पवन पार्कवेस्ट इलाके में एक रिहायशी संपत्ति भी मौजूद है.

आमिर खान की संपत्ति कितनी है?

अगर आमिर खान की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्मों, प्रोडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों के जरिए उन्होंने यह संपत्ति बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी वर्ष 2025 में मुंबई के बांद्रा स्थित सी-फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे. इस लग्जरी अपार्टमेंट की अनुमानित कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जाती है.

ये भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' की OTT रिलीज डेट कंफर्म! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम आयुष्मा खुराना की फिल्म