बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे आमिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. हाल ही में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर खुलकर बात की और अपने रिश्ते की सच्चाई सामने रखी.
आमिर खान ने स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गौरी के साथ रह रहे हैं और दोनों का रिश्ता अब काफी गहराई तक पहुंच चुका है. पहली बार एक्टर ने यह साफ किया कि उनकी जिंदगी में गौरी की क्या अहमियत है और वह इस रिश्ते को किस नजर से देखते हैं.
फिल्म प्रमोशन के दौरान किया खुलासा
आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में कैमियो रोल में नजर आए थे, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर ने बताया कि वह और गौरी अब साथ रह रहे हैं. जानकारी के अनुसार, आमिर का नया घर ऐसी लोकेशन पर है, जहां उनके परिवार के बाकी सदस्य भी पास ही रहते हैं. एक्टर ने बातचीत में यह भी साझा किया कि उन्होंने यह फैसला उस दौर में लिया, जब उनकी जिंदगी काफी उलझनों से गुजर रही थी. उनके मुताबिक, यह बदलाव उनकी निजी शांति और भावनात्मक स्थिरता के लिए जरूरी था.
शादी को लेकर नहीं है कोई जल्दबाजी
जब आमिर से उनके रिश्ते को शादी में बदलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सधे हुए शब्दों में जवाब दिया. आमिर ने कहा कि उनका और गौरी का रिश्ता पूरी तरह सीरियस है, लेकिन वह इसे ऑफिशियल नाम देने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा कि यह सब उनकी फिल्म की रिलीज के बीच हो रहा है, इसलिए जिंदगी में काफी अफरा-तफरी का माहौल है. ऐसे में वह हर फैसले को सोच-समझकर और सही समय पर लेना चाहते हैं.
“दिल से तो पहले ही शादी कर चुका हूं”
आमिर खान ने अपनी बात को और साफ करते हुए कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं.एक्टर के शब्दों में, “हम पार्टनर हैं, हम साथ हैं. शादी की बात करें तो दिल से मैं पहले ही उससे शादी कर चुका हूं. अब इसे कानूनी रूप देना है या नहीं, इसका फैसला वक्त के साथ करूंगा.” गौरतलब है कि पिछले साल आमिर खान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने पेश किया था और अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी. इसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया था
यह भी पढ़ें: 40 लाख लेकर पलाश ने नहीं बनाई फिल्म? धोखाधड़ी के मामले में फंसे सिंगर; केस दर्ज