Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं, जिससे स्थिरता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी. सूर्य और शुक्र तुला राशि में होने से आकर्षण और सामाजिकता में वृद्धि होगी.

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025 Today Zodiac Sign In Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं, जिससे स्थिरता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी. सूर्य और शुक्र तुला राशि में होने से आकर्षण और सामाजिकता में वृद्धि होगी. वहीं बुध और मंगल वृश्चिक राशि में हैं, जो निर्णय क्षमता को तेज बनाएंगे लेकिन आवेश से बचना जरूरी रहेगा. आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि (Aries Horoscope Today): आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं और आय में बढ़ोतरी संभव है. परिजनों से सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. व्यापार के लिए समय अनुकूल है. सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today): आज वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है. निवेश या किसी बड़े आर्थिक निर्णय से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा. संतान से सुख मिलेगा. व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी. हरे रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें, भाग्य में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today): दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा. मनोबल ऊंचा रहेगा और सेहत पहले से बेहतर होगी. प्रेम जीवन मधुर रहेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापारिक लाभ के अवसर मिलेंगे. मां काली की आराधना करना शुभ रहेगा.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today): आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और व्यापार में प्रगति होगी. मानसिक शांति के लिए हरित वस्त्र धारण करना या हरी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today): आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी. व्यापारिक सफलता के संकेत हैं. लाल रंग की वस्तु का दान करने से भाग्य मजबूत होगा.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today): आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय प्राप्त होगी. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. हरी वस्तु अपने पास रखें, लाभ होगा.

तुला राशि (Libra Horoscope Today): दिन का पहला भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन सांयकाल के बाद स्थितियां आपके पक्ष में होंगी. स्वास्थ्य सुधरेगा, प्रेम में स्थिरता आएगी और व्यापार में लाभ मिलेगा. हरे रंग की वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today): आज का दिन संयम और सतर्कता से बिताने वाला है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे. हरी वस्तु का दान करें, शुभ फल प्राप्त होंगे.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं. सेहत में सुधार होगा और संतान का सहयोग मिलेगा. श्री गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today): आज आप विरोधियों पर हावी रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सफल होंगे. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन कोई बड़ी चिंता नहीं है. प्रेम और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी. मां काली की आराधना करना लाभकारी रहेगा.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today): भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. प्रेम संबंधों में वाद-विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाकी स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेंगे. हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today): घर-परिवार में मतभेद हो सकते हैं, परंतु भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन संतुलित रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. गणेश जी की आराधना से सब मंगल होगा.

यह भी पढ़ें: 14 या 15 कब रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त