Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: आज के दिन गुरु का गोचर मिथुन राशि में है, जबकि शुक्र कर्क राशि में विराजमान हैं. सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में हैं. मंगल का स्थान कन्या राशि में है और चंद्रमा दिन की शुरुआत में मकर राशि में रहेगा, शाम तक यह कुंभ राशि में राहु के साथ युति बनाएगा. शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस विशेष ग्रह स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं:
मेष राशि: दिन की शुरुआत कुछ मानसिक तनाव के साथ हो सकती है. प्रेम संबंधों में बहस या तकरार की स्थिति बन सकती है, संयम रखें. व्यवसाय में लाभ की संभावना बनी हुई है. विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है. शुभ उपाय: काली वस्तु का दान करें.
वृषभ राशि: आज व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा. पारिवारिक और संतान पक्ष सुखद रहेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य है. शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को काली चीज दान में दें.
मिथुन राशि: अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें, कोई अपमानजनक स्थिति बन सकती है. सेहत कुछ प्रभावित रह सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा. व्यवसाय सामान्य गति से चलेगा. शुभ उपाय: कालिका माँ या काली जी को प्रणाम करें.
कर्क राशि: आज के दिन आपके महत्वपूर्ण काम शाम से पहले निपटा लें, उसके बाद स्थिति थोड़ी धीमी हो सकती है. प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी. शुभ उपाय: नीले रंग की वस्तु का दान करें.
सिंह राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर जीवनसाथी की सेहत को लेकर सजग रहें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. प्रेम और संतान पक्ष में संतुलन बना रहेगा. शुभ उपाय: काली वस्तु का दान करें.
कन्या राशि: शत्रु पक्ष पर आपका दबदबा रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति हो सकती है. प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित है. व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. शुभ उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें.
तुला राशि: बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें. बड़े फैसले अभी टालना ही उचित होगा. मानसिक तनाव रह सकता है. व्यापार अच्छा चलेगा. शुभ उपाय: शनिदेव को दीपक अर्पित करें.
वृश्चिक राशि: घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है. हर स्थिति में शांति बनाए रखें. जमीन या वाहन खरीदने में अड़चन आ सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा. शुभ उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें या किसी ब्राह्मण को दान करें.
धनु राशि: कारोबार में संतुलन बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्रेम और संतान की स्थिति सकारात्मक है. शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें या दान करें.
मकर राशि: आज धन संबंधी नुकसान हो सकता है, फिजूल खर्ची से बचें और निवेश को टालें. जुबान पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी. व्यापार सामान्य रहेगा. शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु पास रखें या पेड़-पौधे लगाएं.
कुंभ राशि: आज आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे समाज में आलोचना झेलनी पड़े. मन में बेचैनी और नकारात्मकता से घिरे रह सकते हैं, संयम बरतें. प्रेम और संतान पक्ष संतुलित रहेगा. व्यापार सामान्य रहेगा. शुभ उपाय: हरी वस्तु साथ रखें या गाय को हरा चारा खिलाएं.
मीन राशि: आज सिरदर्द, आंखों में समस्या और अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है. व्यापारिक साझेदारियों में सावधानी बरतें. प्रेम और संतान संबंधों में मनमुटाव हो सकता है. शुभ उपाय: किसी गरीब को काली वस्तु का दान करें.
यह भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: आपकी सफलता के लिए खास है आज का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का हाल