Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: परास्त होंगे आज आपके दुश्मन...करियर, पैसा के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल और चंद्रमा तुला में हैं, जबकि राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसका क्या असर पड़ेगा आपकी राशि पर—

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025 Today Zodiac Sign in Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज कुछ विशेष संकेत दे रही है. गुरु मिथुन में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल और चंद्रमा तुला में हैं, जबकि राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसका क्या असर पड़ेगा आपकी राशि पर—

मेष राशि: आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में मिठास घोल सकता है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल बनेंगी. प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा, लेकिन व्यापार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं.
उपाय: रोज़ सुबह सूर्य को जल अर्पित करें.

वृषभ राशि: प्रतिद्वंदियों पर आज आपका प्रभाव बना रहेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मानसिक बल देगा. प्रेम और संतान दोनों क्षेत्रों में सुधार दिखेगा. व्यापार में लाभ संभावित है, पर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें.
उपाय: लाल रंग की वस्तु का दान करें.

मिथुन राशि: भावनाओं या ग़ुस्से में कोई निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है. इस समय किसी भी बड़े फैसले को कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर रहेगा. पढ़ाई-लिखाई या रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं. प्रेम और संतान के मामले में दिन थोड़ा साधारण रहेगा.
उपाय: हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें.

कर्क राशि: आज आप किसी प्रॉपर्टी, वाहन या घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा. व्यापार भी सही दिशा में आगे बढ़ेगा.
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें.

सिंह राशि: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे. यदि कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही क्षेत्र संतोषजनक रहेंगे.
उपाय: लाल वस्तु पास रखें और दान में दें.

कन्या राशि: धन आगमन के अच्छे योग हैं. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और संतान से सुख मिलेगा. व्यापार भी बढ़िया रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें तो लाभ मिलेगा.
उपाय: लाल रंग से जुड़ी वस्तु साथ रखें.

तुला राशि:  आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और जीवन में संतुलन बना रहेगा. ज़रूरत की चीजें समय पर उपलब्ध होंगी. प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रह सकता है, लेकिन व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी.
उपाय: शनिदेव को रोज़ नमन करें.

वृश्चिक राशि: खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा. आंखों और सिर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, सावधानी बरतें. प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी. व्यापारिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी.
उपाय: पीले रंग की वस्तु साथ रखें.

धनु राशि: आज धन के नए स्रोत खुल सकते हैं. पुराने स्रोतों से भी आय प्राप्त होगी. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा. व्यापार में उन्नति होगी और कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं.
उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें.

मकर राशि: आपके व्यापार में मजबूती आएगी और यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम और कार्यक्षेत्र सभी में सकारात्मकता बनी रहेगी.
उपाय: मां काली को प्रणाम करें.

कुंभ राशि: भाग्य आज आपके साथ है. यात्रा के योग हैं और अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा और संतान से सहयोग मिलेगा. व्यापार में भी प्रगति के संकेत हैं.
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें.

मीन राशि: थोड़ी सतर्कता की जरूरत है. हालात बहुत अनुकूल नहीं हैं, इसलिए किसी भी जोखिम भरे काम से बचें. स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा. प्रेम और संतान से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं, लेकिन व्यापार स्थिर रहेगा.
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: पार्टनर का मिलेगा पूरा सपोर्ट...पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन